Monday, June 29, 2026
Homeबॉलीवुड'मिर्जापुर' साइन करने से पहले क्यों डरे हुए थे अली फजल? मेकर्स...

‘मिर्जापुर’ साइन करने से पहले क्यों डरे हुए थे अली फजल? मेकर्स से मिली थी वॉर्निंग


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, जिसका हाल ही में दमदार टीजर लॉन्च हुआ. वैसे यह एक पॉपुलर सीरीज है, जिस पर अब फिल्म बनकर तैयार हुई है. इस  बीच अली फजल ने बताया कि वह ‘मिर्जापुर’ सीरीज को हां कहते वक्त काफी डरे हुए थे, क्योंकि उस वक्त भारत में वेब सीरीज का फॉर्मेट नया था और अपने पैर पसार ही रहा था.

उन्होंने बताया कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जो बज और उत्सुकता है, उसे देखकर वो बेहद खुश हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले सीजन के ही एक ऐसे चैप्टर को दिखाएगी, जिसे अब तक दबाकर रखा गया था और इसमें फ्रेंचाइजी के कई पुराने और पसंदीदा किरदार भी वापस लौटेंगे.

सीरीज को फिल्म में बदलना बड़ा एक्सपेरिमेंट

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अली फजल ने इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा, ‘भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी सुपरहिट वेब सीरीज को फिल्म में बदला जा रहा है. यह नेशनल लेवल का एक बड़ा एक्सपेरिमेंट है जो हम करने जा रहे हैं. इसकी कहानी और किरदार सब कमाल के हैं. हम इस फिल्म की हर एक झलक दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.’

अली फजल को कैसे मिली ‘मिर्जापुर’ सीरीज?

अली फजल ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्हें हाल ही में पता चला कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के इस शो के लिए ‘फुकरे’ के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने मेकर्स को उनका नाम सुझाया था. उस वक्त अली हिंदी सिनेमा में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी कर चुके थे. लेकिन जब उन्हें ‘मिर्जापुर’ ऑफर हुई, तो कई लोगों ने उन्हें यह शो न करने की सलाह दी थी.

‘मिर्जापुर’ को हां करते वक्त डरे हुए थे अली फजल

उन्होंने याद करते हुए बताया, ‘उस वक्त मैं सच में काफी डरा हुआ था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस नए फॉर्मेट का भविष्य क्या होगा, क्योंकि भारत में तब वेब सीरीज का दौर बस शुरू ही हो रहा था. यहां तक कि कई मेकर्स ने मुझसे कहा था कि मैं यह क्या कर रहा हूं? फिल्मों पर ध्यान दो, शोज क्यों कर रहे हो?’ हालांकि, हॉलीवुड में काम करने के अनुभव की वजह से अली को यह अहसास हो गया था कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. इसी समझ और भरोसे के साथ उन्होंने यह रिस्क लिया.

अली फजल ने भांप लिया था ओटीटी का बदलता दौर

अली फजल ने कहा, ‘मैंने ओटीटी और शोज के बदलते इस नए दौर को भांप लिया था. मुझे लग रहा था कि एक बड़ी क्रांति आने वाली है. पुनीत कृष्णा ने जिस तरह से इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी और मिर्जापुर की जो दुनिया खड़ी की थी, वो वाकई काबिले-तारीफ थी. हमने यूपी के उन इलाकों की कहानियां तो सुनी थीं, लेकिन उस जगह को इस नजरिए से कभी नहीं देखा था. आज जब अली पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि इस शो ने उन्हें दर्शकों को सरप्राइज करने का एक बेहतरीन मौका दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘शुरुआत में कोई भी मुझे गुड्डू पंडित के उस खूंखार किरदार में इमेजिन नहीं कर सकता था. सच में, यहां तक का सफर बेहद शानदार रहा है.

2018 में रिलीज हुआ था ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन

बताते चलें कि साल 2018 में शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ देश के सबसे पॉपुलर शोज में से एक बन चुकी है. उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर बनी इस सीरीज में क्राइम, पॉलिटिक्स, बदले और पावर की जंग को जिस बेबाकी से दिखाया गया, उसने दर्शकों को दीवाना बना दिया. इसके बाद दोनों सीजन्स को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला. इस सीरीज में अली फजल के साथ पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, हर्षिता गौर और श्रिया पिलगांवकर जैसे सितारों ने काम किया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments