शाहजहांपुर में एक नाबालिग प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी को शुक्रवार दोपहर दो बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। यह घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतका एक ही गांव के निवासी थे और पिछले पांच महीने से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी नहीं थी। मृतका की मां ने 19 जून को सदर थाने में बेटी के अपहरण किये जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। करीब एक सप्ताह पहले सिंधौली थाना क्षेत्र में एक नहर से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में संबंधित धाराएं बढ़ाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव के 25 वर्षीय ऋतिक का नाम सामने आया। पुलिस की गहन विवेचना में पता चला कि ऋतिक और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले वह अपनी प्रेमिका को बाइक पर घुमाने के लिए सिधौली क्षेत्र में नहर के पास ले गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मारपीट की और फिर गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने नहर में फेंक दिया था। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग था। युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया था।
Source link
नाबालिग प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार: गला दबाकर मारने के बाद नहर में फेंका था शव, दोनों बाइक पर घूमने निकले थे – Shahjahanpur News
RELATED ARTICLES

