Saturday, July 11, 2026
Homeफूडचाय की चुस्की और चटपटा चना दाल मिक्सचर, नोट करें बरसात की...

चाय की चुस्की और चटपटा चना दाल मिक्सचर, नोट करें बरसात की यह खास रेसिपी


Last Updated:

Chana Daal Mixture Recipes: कई लोग कुरकुरे पकौड़ी खाने के शौकीन होते हैं तो कुछ समोसा चाय के. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसा चना दाल आ तैयार रेसिपी के बारे में बताऊंगा, जो बहुत सस्ता और घर पर ही तैयार होने वाला आइटम होगा. चाय और यह रेसिपी शाम का नाश्ता एकदम परफेक्ट बना देगा. 

जहानाबाद: बरसात का मौसम आ गया है. बारिश की बूंद बरस जाने के बाद घर से निकलना मुश्किल सा लगता है. खास तौर पर शाम को सब्जी लाने से लेकर अन्य कार्य करने में बाधाएं आ जाती है. ऐसे में घर पर ही नाश्ता का प्रबंध करना लोग पसंद करते हैं. कई लोग कुरकुरे पकौड़ी खाने के शौकीन होते हैं तो कुछ समोसा चाय के. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसा चना दाल आ तैयार रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो बहुत सस्ता और घर पर ही तैयार होने वाला आइटम होगा. चाय और यह रेसिपी शाम का नाश्ता एकदम परफेक्ट बना देगा.

जानें क्या है वो खास रेसिपी
वो रेसिपी है चना दाल मिक्सचर. बरसात में शाम का समय और चाय-चना दाल मिक्सचर का तड़का शानदार अनुभव कराएगा. चना दाल मिक्सचर को बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं होगी. आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. हालांकि, कैसे? तो चलिए जहानाबाद के घोसी स्थित लखावर गांव की रहने वाली रासमुनि देवी से इसकी बारीकी समझते हैं. वो घोसी प्रखंड के घूरन बिगहा गांव में मौजूद सेंटर पर कार्य करती हैं और वहां चना दाल मिक्सचर बनाने का कार्य करती हैं. उन्हीं से मिक्सचर बनाने का सही तरीका सीखते हैं.

चना दाल मिक्सचर कैसे बनाएं
रासमुनि का कहना है कि चना दाल दालमोट बनाने के लिए कुछ ज्यादा सामग्रियां और पैसे लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि चना और मसूर से काम हो जाएगा.

बनाने की विधि 
चना दाल और मसूर को पानी में भिगोकर 7 घंटे तक छोड़ना है. पूरी तरह भीग जाने के बाद बाहर निकालकर बर्तन में रखना है. अच्छी तरह से धोने के बाद जब पानी बाहर निकल जाए तो तेल में दोनों को छानना होता है.
छानकर किसी बर्तन में रख लेना होता है. इसके बाद छाना हुआ चना दाल और मसूर दाल को सभी प्रकार के मसालों में मिलाना होता है. इसके बाद आपका चना दाल मिक्सचर पूरी तरह तैयार हो जाता है. इस प्रक्रिया में मुख्य हिस्सा चना दाल और मसूर दाल का भिगोना है और उसमें जो समय लग जाए, बाकी प्रक्रिया एक से दो घंटे में पूरी हो जाती है. इस प्रकार से आप घर पर चना दाल मिक्सचर तैयार कर सकती हैं और चाय के साथ शाम का स्वाद बढ़ा सकते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments