Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीकेजरीवाल ने अमित शाह से पूछे 5 सवाल: पूर्व CM बोले-वोट...

केजरीवाल ने अमित शाह से पूछे 5 सवाल: पूर्व CM बोले-वोट के लिए श्रीराम, दर्शन को वक़्त नहीं; पूछा-राम मंदिर क्यों नहीं गए – New Delhi News




आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के ढाई साल (सटीक रूप से 891 दिन) पूरे होने पर केजरीवाल ने दावा किया कि देश के ‘नंबर दो’ नेता अमित शाह आज तक एक बार भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं गए। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने और सत्ता हथियाने के लिए भगवान राम के नाम का दुरुपयोग करती है, लेकिन जब उनके चरणों में आशीर्वाद लेने की बात आती है, तो इनके पास समय नहीं होता। केजरीवाल के अमित शाह से वो 5 सवाल मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर भी भाजपा को घेरा केजरीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में हुई कथित चोरी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “ये लोग भगवान राम को भगवान मानते ही नहीं हैं। अगर मानते, तो इन्हें अंदर से डर लगता कि सर्वव्यापी भगवान इनकी चोरी देख रहे हैं। इन्हें कोई डर नहीं है, ये खुलेआम चोरी कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने इन्हें 21 राज्यों और केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया, लेकिन अमित शाह भगवान का धन्यवाद करने ₹101 का प्रसाद चढ़ाने तक नहीं गए। यह हर सनातनी के दिल को दुखाने वाली बात है। “AAP ही देश की एकमात्र सच्ची सनातनी पार्टी” केजरीवाल ने खुद पर लग रहे ‘चुनावी सनातनी’ होने के आरोपों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी को देश की इकलौती सच्ची सनातनी पार्टी बताया। पंजाब और दिल्ली सरकारों के कामों की फेहरिस्त गिनाते हुए उन्होंने कहा कि… इन्हें भगवान भी दंड देंगे और जनता सरकार बदलकर भी राम मंदिर घोटाले की जांच के लिए बनी SIT के समय विस्तार (Extension) पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सब जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए है। यह फर्जी SIT और फर्जी FIR असली चोरों को बचाने के लिए बनाई गई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या चंदा चोरों को पाप लगेगा? तो केजरीवाल ने कहा, “चंदा चोरों का तीन स्तरों पर नाश होगा। पहला- सर्वशक्तिमान भगवान राम खुद इन्हें ऐसा दंड देंगे जो इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दूसरा- कानूनी दंड, जिसके लिए जनता को उत्तर प्रदेश और केंद्र से यह सरकार बदलनी होगी, क्योंकि मौजूदा सरकार इन्हें कभी सजा नहीं देगी। तीसरा- सामाजिक बहिष्कार, जैसा बार एसोसिएशन ने किया, वैसा ही पूरा समाज इन चंदा चोरों का बहिष्कार करे।” अंत में केजरीवाल ने अमित शाह से अपील करते हुए कहा, “मैं गृहमंत्री जी से निवेदन करूँगा कि राजनीति छोड़िए, आज के बाद कम से कम एक बार भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जरूर जाएं।”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments