Thursday, May 14, 2026
Homeफूडकेरल का ये शरबत पीते ही भूल जाएंगे नींबू पानी! हरी मिर्च...

केरल का ये शरबत पीते ही भूल जाएंगे नींबू पानी! हरी मिर्च डालते ही बन जाता है कूल


Last Updated:

गर्मियों में ठंडक और ताजगी देने वाला केरल का मशहूर कुलुक्की शरबत इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. नींबू, चीनी, पुदीना, सब्जा बीज और हरी मिर्च से बनने वाला यह खास ड्रिंक अपने मीठे, खट्टे और हल्के तीखे स्वाद की वजह से साधारण नींबू पानी से बिल्कुल अलग माना जाता है. केरल के कोझिकोड से शुरू हुआ यह शरबत अब पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मियों में अगर रोज-रोज का साधारण नींबू पानी पीकर बोर हो चुके हैं, तो केरल का मशहूर “कुलुक्की शरबत” आपके लिए एकदम अलग और मजेदार विकल्प हो सकता है. यह ड्रिंक मीठे, खट्टे और हल्के तीखे स्वाद का ऐसा शानदार मेल है, जिसे एक बार पीने के बाद लोग बार-बार बनाना पसंद करते हैं. केरल की गलियों और छोटे शरबत स्टॉल्स पर मिलने वाला यह पेय अब पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, लेकिन इसका स्वाद साधारण नींबू पानी से बिल्कुल अलग और ज्यादा ताज़गी भरा होता है.

“कुलुक्की” शब्द मलयालम भाषा से आया है, जिसका मतलब होता है “हिलाना” या “शेक करना”. यही वजह है कि इस शरबत को बनाते समय सभी चीजों को एक साथ डालकर जोर-जोर से हिलाया जाता है. इसी प्रक्रिया से इसमें हल्की झाग बनती है और सारे स्वाद अच्छी तरह मिल जाते हैं. इसे कई लोग “शेक किया हुआ नींबू पानी” भी कहते हैं, लेकिन इसमें पड़ने वाली कुछ खास चीजें इसे बेहद खास बना देती हैं.

इस शरबत की खास बात
कुलुक्की शरबत की सबसे दिलचस्प बात इसका स्वाद है. इसमें नींबू की खटास, चीनी की मिठास, पुदीने की ठंडक और सब्जा बीज का ठंडा असर तो होता ही है, लेकिन इसके साथ हरी मिर्च भी डाली जाती है. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यही हल्की तीखी मिर्च इस ड्रिंक को खास बनाती है. ठंडे शरबत के साथ मिर्च का हल्का तीखापन ऐसा स्वाद देता है जो गर्मी में बेहद ताजगी महसूस कराता है.

कुलुक्की शरबत कैसे बनाते हैं? 
माना जाता है कि कुलुक्की शरबत की शुरुआत केरल के कोझिकोड इलाके से हुई थी. धीरे-धीरे यह पूरे राज्य में लोकप्रिय हो गया और अब सड़क किनारे छोटे दुकानों से लेकर बड़े कैफे तक में आसानी से मिलने लगा है. गर्मियों में लोग इसे शरीर को ठंडा रखने और तुरंत ताजगी पाने के लिए खूब पीते हैं. इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए एक नींबू, 2 से 3 चम्मच चीनी या शुगर सिरप, एक बारीक कटी हरी मिर्च, भीगे हुए सब्जा बीज, कुछ पुदीने की पत्तियां, थोड़ा नमक, बर्फ और ठंडा पानी चाहिए होता है. इन सभी चीजों को किसी स्टील के गिलास, बोतल या शेकर में डालकर करीब 20 से 30 सेकंड तक अच्छी तरह हिलाया जाता है. इसके बाद इसे तुरंत गिलास में डालकर परोसा जाता है.

कुलुक्की शरबत के फायदा
कुलुक्की शरबत सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मददगार माना जाता है. नींबू शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जबकि सब्जा बीज को प्राकृतिक ठंडक देने वाला माना जाता है. पुदीना और बर्फ इसे और ज्यादा ताज़गी भरा बना देते हैं. अगर इस बार गर्मियों में कुछ नया और देसी स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो कुलुक्की शरबत जरूर बनाकर देखें.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments