Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानकॉन्स्टेबल ने पत्नी को मारा चाकू: घायल महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल,...

कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मारा चाकू: घायल महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल, घरेलू विवाद के चलते अटैक – Jodhpur News



कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मारा चाकू।

जोधपुर के माता का थान इलाके में एक कॉन्स्टेबल पर घरेलू विवाद के चलते पत्नी को चाकू मारने का मामला सामने आया है। महिला को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

.

बताया जा रहा है कि महिला और उसके कॉन्स्टेबल पति के घरेलू विवाद चल रहा था। इसके चलते आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी के चाकू मार दिया। इसके चलते पत्नी चिल्लाने लगी। इस पर मोहल्ले की महिलाओं ने उसे छुड़वाया। घटना के बाद पति मौके से भाग गया।

महिला ईस्ट की थाना प्रभारी दीप्ति गौरा ने बताया सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। इतना ही बता सकती हूं। बाकी सूचना डीसीपी कार्यालय से मिल जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments