Wednesday, August 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटपूतली में जाली नोट रैकेट का खुलासा: दो सप्लायर गिरफ्तार, 500-500...

कोटपूतली में जाली नोट रैकेट का खुलासा: दो सप्लायर गिरफ्तार, 500-500 के 135 नकली नोट बरामद; हरियाणा से पकड़ा मास्टर माइंड – Kotputli-Behror News




कोटपूतली पुलिस ने जाली नोटों के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500-500 रुपए के 135 नकली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 67,500 रुपए है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के मुख्य सप्लायर को भी हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। निकाय चुनाव के चलके पुलिस रख रही थी नजर आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाजार में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निशीकांत (40) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता और राहुल (22) पुत्र महेंद्र सैनी के रूप में हुई। दोनों बर्डोद, बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दो दिन से चला रहे थे नकली नोट तलाशी के दौरान दोनों के पास से 500-500 रुपए के 135 जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो दिनों से कोटपूतली कस्बे के बाजार में जाली नोट चला रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दुकानदारों से ठगी गई 14,440 रुपए की असली भारतीय करेंसी भी बरामद की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। हरियाणा से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को गिरोह के मुख्य सप्लायर के बारे में सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने 24 अगस्त को मुख्य सप्लायर चिराग (24) पुत्र लोकेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। चिराग जोनायचा खुर्द, शाहजहांपुर का निवासी है और वर्तमान में धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस अब मुख्य आरोपी चिराग भारद्वाज से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां छापे जा रहे थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments