Saturday, October 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानबीजेपी प्रत्याशियों के नामों पर कर रही मंथन: कांग्रेस ने आधे...

बीजेपी प्रत्याशियों के नामों पर कर रही मंथन: कांग्रेस ने आधे से ज्यादा सीटों पर घोषित किए नाम, आरएलपी भी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव – Barmer News




बाड़मेर में सरकार बनाने के लिए BJP, कांग्रेस और आरएलपी सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस लगातार दावेदारों के नामों का मंथन कर रही है। कांग्रेस ने जिला परिषद की 37 सीटों में से आधे से ज्यादा नामों को फाइनल कर दिया। वहीं बीजेपी ने फाइनल हुए उम्मीदवारों को फॉर्म नॉमिनेशन करने के लिए बोल दिया है। कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। दोनों पार्टियों इन सीटों पर मंथन कर रही है। इधर, आरएलपी जिला परिषद की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आरएलपी बाड़मेर की कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले रहने के आसार है। इसी के साथ अभी शनिवार और रविवार होने के कारण दो दिनों तक कोई नामांकन भी नहीं किया जाएगा। आज और कल नामांकन नहीं बाड़मेर जिले में 37 जिला परिषद सदस्यों और पहले चरण की 10 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई थी। आज और कल रविवार को छुट्टी होने से नामांकन दाखिल नहीं होंगे। अब उम्मीदवारों के पास 2 दिन का ही समय बचा है। 13 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया 16 अक्टूबन तक चलेगी। पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। 20 नवंबर को एक साथ रिजल्ट आएगा। बाड़मेर विधानसभा में संस्पेस बरकरार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद गुटबाजी शुरू हो गई। शिव विधानसभा में तत्कालीन जिलाध्यक्ष फतेह खान के बगावत कर चुनाव लड़ने के बाद पूर्व मंत्री और प्रत्याशी अमीन खान के बीच दूरियां बढ़ गई। इसके बाद से पूर्व मंत्री सार्वजनिक मंचों पर फतेह खान का विरोध कर चुके है। लेकिन अब सांसद की मध्यस्था से सुलह हो गई। विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व विधायक मेवाराम जैन की तथाकथित सीडी आने के बाद पार्टी ने उनको निष्कासित कर दिया। लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक ने अंदरखाने लोकसभा से चुनाव लड़े रविंद्र सिंह भाटी की मदद की। इसके बाद से पूर्व विधायक मेवाराम जैन और बायतु विधायक हरीश चौधरी के बीच दूरियां बढ़ गई। बायतु विधायक सार्वजिनक मंचों से बिना नाम लिए पूर्व विधायक के खिलाफ बयानबाजी कर चुके है, लेकिन अभी तक दोनों के बीच सुलह नहीं हुई है। नगर निकाय में दावें किए जा रहे थे हम सब एक है। इसकी वजह रही कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में बोर्ड नहीं बना पाई। बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति कर रही मंथन बाड़मेर बीजेपी पंचायती राज चुनाव एकजुटता से लड़ती नजर आ रही है। जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद मानवेंद्रसिंह, प्रभारी समेत लगातार मंथन कर रहे है। मंत्री के.के. विश्नोई चुनाव से संंबंधित हर चीज का फीडबैक ले रहे है। चुनाव प्रबंधन समिति के सामने दावेदारों ने अपनी दावेदारी कर दी है। बीजेपी विधानसभावार प्रभारियों से फीडबैक ले रही है। पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने डाला डेरा आरएलपी इस बार पंचायती राज चुनाव पूरे दमखम से लड़ रही है। पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल को बाड़मेर, बालोतरा का प्रभारी बनाया है। बीते एक हफ्ते से बाड़मेर और बालोतरा में जनसभाएं कर रहे है। वहीं पदाधिकारियों के साथ मंथन भी कर रहे है। आरएलपी ने जिला परिषद की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments