Saturday, October 10, 2026
Homeबिज़नेसWeekly Gold Rate : सोना हफ्ते में ₹1,292 उछला तो चांदी भी...

Weekly Gold Rate : सोना हफ्ते में ₹1,292 उछला तो चांदी भी हुई महंगी


Last Updated:

Gold Price : त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के तेवर तीखे हो गए हैं. इस हफ्ते सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 1,200 रुपये से भी ज्यादा का उछाल आया है. दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी मामूली बढ़त देखने को मिली है. अगर आप भी त्योहारों या शादी-ब्याह के लिए नए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट्स जरूर जांच लें.

Top Deals Inside

घरेलू बाजार में आई इस हलचल का बड़ा कनेक्शन विदेशी बाजारों में चल रहे उथल-पुथल भरे माहौल से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस समय सोने का भाव लगभग 4,200 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय चांदी का भाव भी 60 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने का भाव इस कारोबारी हफ्ते में 1,292 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर सीधे 1,49,430 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. पिछले हफ्ते यह 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

गहने बनवाने के लिए देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने के भाव में भी अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर अब 1,36,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि पिछले हफ्ते यह 1,35,694 रुपये था. यानी हफ्ते में यह 1,180 रुपये चढ़ गया है. अमूमन सभी पारंपरिक आभूषण 22 कैरेट गोल्ड में ही तैयार होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कम बजट में मॉडर्न और डिजाइनर आभूषण पसंद करने वाले खरीदारों के लिए 18 कैरेट सोना भी अब महंगा हो चुका है. आईबीजेए के मुताबिक 18 कैरेट सोने का भाव इस हफ्ते 969 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 1,12,073 रुपये हो गया है, जो पिछले हफ्ते 1,11,104 रुपये था. इसका असर ट्रेंडी डायमंड-स्टडेड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा क्योंकि अधिकतर हल्के और स्टडेड आभूषण 18 कैरेट में बनाए जाते हैं.

इस कारोबारी हफ्ते कीमतों में काफी हलचल रही. हफ्ते 6 अक्टूबर को सुबह के कारोबारी सत्र में सबसे निचला स्‍तर दर्ज किया गया और भाव 1,47,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर सोने ने 9 अक्टूबर को हफ्ते का उच्‍चतम स्‍तर 1,49,614 रुपये प्रति 10 ग्राम छुआ.

इस हफ्ते चांदी ने भी अपनी चमक बढ़ाई है. हफ्ते में चांदी के भाव में 280 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त देखने को मिली. अब इसका भाव 2,21,109 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया हो जो पहले 2,20,829 रुपये प्रति किलो था. 5 अक्टूबर को चांदी ने अपना हफ्ते का हाई 2,24,157 रुपये प्रति किलो छुआ. 7 अक्टूबर को चांदी हफ्ते के निचले स्‍तर 2,20,866 रुपये प्रति किलो पर थी.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) हर रोज सुबह और शाम को सोने-चांदी के बेंचमार्क भाव जारी करता है. देशभर के खुदरा ज्वेलर्स इन्हीं दरों को आधार बनाकर मेकिंग चार्ज और संबंधित टैक्स जोड़कर अपने शोरूम का फाइनल सेलिंग प्राइस तय करते हैं.

एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का लगातार 5 फीसदी के करीब बने रहना और कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल के पार टिकना कीमती धातुओं को बहुत ज्यादा भागने से रोक रहा है. इसके साथ ही डॉलर की मजबूती भी सोने पर ऊपरी स्तरों पर दबाव बना रही है, लेकिन त्योहारी सीजन की घरेलू लिवाली के चलते आने वाले दिनों में कीमतें मजबूत बने रहने की पूरी संभावना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments