Friday, October 9, 2026
Homeबिज़नेसअमेरिकी झटके के बाद भी शेयर बाजार में छाई रौनक, सेंसेक्स 500...

अमेरिकी झटके के बाद भी शेयर बाजार में छाई रौनक, सेंसेक्स 500 अंक उछला


Last Updated:

शेयर बाजार में आज क्या हलचल रही, किन शेयरों में तेजी या गिरावट देखने को मिली और बाजार की चाल को किन खबरों ने प्रभावित किया, इसकी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी. ग्लोबल मार्केट के संकेतों से लेकर सेंसेक्स-निफ्टी की च…और पढ़ें

Zoom

शेयर बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं.

आज 9 अक्टूबर को शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहा है. गिफ्ट निफ्टी 71 अंक उछलकर 22,364 के स्तर पर कारोबार करते हुए सुबह 7 जबे नजर आया. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और क्रूड 0.74 फीसदी फिसलकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी घटकर 5.23 फीसदी पर पहुंच गई है. इन ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की चाल पर निवेशकों की नजर रहेगी. इसके अलावा, विदेशी बाजारों के रुख और बड़े शेयरों में होने वाली खरीदारी-बिकवाली से भी बाजार की दिशा तय हो सकती है.

शेयर बाजार में तेजी कायम

शेयर बाजार में तेजी जारी है. सेंसेक्स 499.06 अंक यानी 0.70% चढ़कर 72,092.30 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 157.10 अंक की बढ़त के साथ 22,388.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

TCS के शेयर्स में तेजी

बाजार खुलते ही TCS के शेयरों में 3.5% से ज्यादा की तेजी आई है.

TCS के नतीजे कैसे रहे

TCS के CEO और MD के कृतिवासन ने कहा कि कंपनी लगातार पांचवीं तिमाही में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज कर रही है और सभी प्रमुख बाजारों में अच्छा प्रदर्शन रहा है. उनके मुताबिक, करीब 50% आईटी सर्विसेज कॉन्ट्रैक्ट में कीमतों में कमी का असर दिख रहा है. AI के कारण कुछ प्रोजेक्ट्स में 10-20% तक कीमतों में गिरावट हो सकती है, लेकिन यह हर कॉन्ट्रैक्ट पर लागू नहीं होती. AI की मदद से नए प्रोजेक्ट्स में बेहतर बिजनेस नतीजे मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुराने कारोबार में कमी के मुकाबले नई टेक्नोलॉजी और सर्विसेज तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन AI से होने वाली ग्रोथ कब तक इस कमी की भरपाई करेगी, यह कहना मुश्किल है. कमजोर खर्च के बावजूद कंपनियों का वेंडर कंसोलिडेशन और टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन TCS के लिए नए मौके बना रहे हैं. उन्होंने टाटा संस के विवाद का TCS पर कोई असर होने से भी इनकार किया.

शेयर बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 295.61 अंक यानी 0.41% चढ़कर 71,888.85 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 90.50 अंक यानी 0.41% की बढ़त के साथ 22,322.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments