Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकोतवाली गेट पर शव रखकर प्रदर्शन: फर्रुखाबाद में छात्र की पिटाई...

कोतवाली गेट पर शव रखकर प्रदर्शन: फर्रुखाबाद में छात्र की पिटाई से हुई थी मौत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय चंदन की बाइक टक्कर और मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को कोतवाली गेट पर रखकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। घटना 19 सितंबर की रात की है।

ग्वालटोली निवासी चंदन पुत्र राजेश वाल्मीकि दोस्तों के साथ शिव बारात देखकर लौट रहा था। नवादिया स्थित उर्मिला गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रही बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। जब चंदन ने बाइक ठीक से चलाने को कहा, तो बाइक सवार हमलावर हो गए और उसे पीट-पीटकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

घायल चंदन को शांति नगर निवासी विनीत राजपूत और जिला जेल निवासी सौरभ ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया। वहां भी सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां लगभग 11 दिन तक इलाज चला।

2 अक्टूबर की रात चंदन की मौत हो गई। मृतक चंदन बरगदिया घाट स्थित बीपीएम स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। उसके पिता राजेश मोहम्मदाबाद ब्लॉक में सफाई कर्मचारी हैं। बेटे की मौत से मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसी आक्रोश में परिजनों ने शव को फतेहगढ़ कोतवाली गेट पर रखकर करीब आधे घंटे तक हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। बाद में, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव उठाया गया।

प्रदीप ने बताया- 19 सितंबर को बच्चे बरात देखकर वापस आ रहे थे। रास्ते में समाधि के पास उनकी किसी बाइक से हल्की सी टक्कर हो गई। इसी दौरान एक बाइक फिसल गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने बच्चों पर हमला कर दिया। तीन बच्चे तो किसी तरह भाग निकले, लेकिन 15 वर्षीय चंदन फंस गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया।

बच्चों ने काफी देर बाद घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिजन खोजबीन में निकले तो पता चला कि चंदन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे सैफई रेफर किया गया, और बाद में कानपुर भेजा गया। इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पिटाई में गंभीर चोटें लगने से ही उसकी जान गई है।

सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि 19 सितंबर को शिव बारात के दौरान एक्सीडेंट हुआ था। उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब उपचार के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। परिजनों ने घटना के संबंध में कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी। अग्रिम कार्रवाई मुकदमे में की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments