सोशल मीडिया पर एक युवती ने दावा किया है कि राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति के साथ संबंध बनाए जाते हैं और पहले बच्चे को गिरा दिया जाता है।
.
इस परंपरा के लिए शिक्षा की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा कि वहां के लोग इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं कि उन्हें समझाया जा सके, इसलिए ऐसे इलाकों में शिक्षा बहुत जरूरी है।
युवती ने कहा- ऐसे इलाकों में शिक्षा बहुत जरूरी है, ताकि लोग झूठी अफवाहों से गुमराह न हों।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर राजस्थान की एक परम्परा को लेकर किए गए एक युवती के दावे पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा दंडनीय है तो कृपया दंड दें। खंडन तो लोग दो दिन से कर ही रहे हैं।
आप भी सिर्फ खंडन ही करेंगे तो फर्क क्या रह जाएगा? एक गौरवशाली राज्य पर इतनी बेशर्मी से इतनी घटिया परंपरा झूठ बोल कर थोपी गई, उसके कुछ परिणाम तो होने ही चाहिए।
अन्य यूजर ने पूछा कि क्या यह दावा सही है। वहीं, यूजर ने राजस्थान पुलिस से पूछा कि क्या वे ऐसी खबरों पर ध्यान देंगे और फेक वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे। एक अन्य यूजर ने एफआईआर दर्ज करने और उसका दिमाग सही करने की बात कही।


वायरल दावे का सच
राजस्थान पुलिस ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट डालकर इस दावे को भ्रामक बताया है। पुलिस का कहना है कि राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा या रस्म नहीं है।
पुलिस ने फेक न्यूज प्रसारित करने को कानूनन दंडनीय अपराध बताया है। लोगों से ऐसी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
….
राजस्थान में भास्कर FACT चेक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
सवाई-माधोपुर में मिट्टी से पानी रोक रहे जड़ावता के किसान:दावा: सरकारी मदद नहीं मिली तो ग्रामीण एकजुट हुए; पढ़ें क्या है सच्चाई

राजस्थान के कई जिलों में बीते दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। इनमें बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर जिलों में स्थिति ज्यादा गंभीर है। यहां के नदी-नाले बारिश रुकने के बाद भी उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़िए…

