Thursday, May 28, 2026
Homeएजुकेशनरेलवे में बनना चाहते हैं जेई? जानिए क्या है इसके लिए सेलेक्शन...

रेलवे में बनना चाहते हैं जेई? जानिए क्या है इसके लिए सेलेक्शन प्रोसेस, निकली है भर्ती


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

अगर आप आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं या कर चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से आज यानी 10 दिसंबर 2025 को CEN 05/2025 के तहत आरआरबी जेई भर्ती के लिए चल रही आवेद प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सबसे पहले बता दें कि बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS), और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? 

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कई चरण शामिल हैं। इसमें CBT-I, CBT-II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। बता दें कि सबसे पहले CBT-I परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जो इस चरण को पास करता है वह ही अगले चरण में शामिल होता है। CBT-I यानी पहले चरण में सफल उम्मीदवार CBT-II परीक्षा में शामिल होते हैं। जो उम्मीदवार इस दूसरे फेज में भी क्वालिफाई करते हैं, उन्हें फिर  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाता है। जो इन सब में उत्तीर्ण होते हैं, उनको 7th CPC के लेवल-6 के तहत अपॉइंट किया जाता है। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।  
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद इसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कितने पदों को भरा जाएगा? 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के 2569 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

ये भी पढे़ं-

SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को हर माह कितना मिलेगी सैलरी? जान लें

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments