सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया।
खंडवा जिले के सिंगोट गांव में ‘ज्ञान गंगा’ नामक पुस्तक को लेकर शुक्रवार को धार्मिक विवाद गहरा गया। आरोप है कि इस किताब में पवित्र कुरान शरीफ और धार्मिक मान्यताओं के बारे में आपत्तिजनक और भ्रामक बातें लिखी गई हैं। शुक्रवार सुबह जब कुछ युवक-युवतियां गा
.
किताब में लिखी बातों की जानकारी मिलने पर मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वे सभी धर्मों और पवित्र ग्रंथों का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी धार्मिक ग्रंथ को लेकर गलत प्रचार करने से समाज में तनाव पैदा होता है, जो स्वीकार्य नहीं है।
VHP ने की सख्त कार्रवाई की मांग
मामले में विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री अजय चंद्रे ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला संज्ञान में ले लिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

