Last Updated:
71th National Film Awards: शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला, गौरी खान ने बधाई दी. रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी, मोहनलाल भी सम्मानित हुए. गौरी खान ने पति शाहरुख, रानी और करण जौहर को बधाई दी.
गौरी खान का शाहरुख खान के नाम पोस्ट.अवार्ड मिलने के बाद फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को बधाई दे रहे हैं, लेकिन अपनी मेहनत के लिए अपनों से बधाई मिलना गर्व महसूस कराता है. गौरी खान ने शाहरुख खान को नेशनल फिल्म अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है. किसी भी पत्नी के लिए ये पल गर्व से भरा पल होता है. गौरी खान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की अवार्ड लेते फोटो शेयर कर लिखा, “कैसा सफ़र रहा है…शाहरुख खान राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई!!! बहुत ही हकदार…यह आपकी वर्षों की मेहनत और लगन का नतीजा है. अब मैं इस पुरस्कार के लिए एक ख़ास मेंटल डिज़ाइन कर रही हूं.”

गौरी ने शाहरुख को दी बधाई.

गौरी खान ने रानी मुखर्जी और करण जौहर के लिए भी लिखा पोस्ट.
बता दें कि शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म जवान के लिए मिला है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और कुल कलेक्शन घरेलू स्तर पर 640.25 करोड़ पर रहा था, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ से ज्यादा की मोटी कमाई की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही जवान-2 फिल्म लाने वाले हैं, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

