बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के बोबिल पंचायत निवासी छोटू ठाकुर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर-रूड़की के पास हुई।
.
छोटू शनिवार को चंडीगढ़ में काम करने के लिए घर से निकला था। रविवार को वह सहरसा से जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार हुआ। सहारनपुर के पास किसी कारण से वह ट्रेन से गिर गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक के पिता का नाम राजेंद्र उर्फ राजो ठाकुर है। छोटू की शादी ढाई साल पहले गुंजन कुमारी से हुई थी। अभी तक उनके कोई संतान नहीं थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां ललिता देवी और पत्नी गुंजन कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं। ग्रामीण महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं।
परिजन शव लेने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

