Friday, July 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखरगोन में कांग्रेस ने प्रदर्शन की बनाई रणनीति: जिला प्रभारी ने...

खरगोन में कांग्रेस ने प्रदर्शन की बनाई रणनीति: जिला प्रभारी ने बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र; प्रशिक्षण पर जोर – Khargone News




खरगोन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला प्रभारी उषा नायडू ने एक बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायती राज से लेकर केंद्र और प्रदेश स्तर तक के चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना था। इसके लिए बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला प्रभारी उषा नायडू ने खरगोन विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार बनाने के लिए सभी को जीत के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने लोगों को परिवार मानकर उनसे मेलजोल बढ़ाने और बूथ स्तर पर मजबूत प्रदर्शन करने की आवश्यकता पर बल दिया। नायडू ने बताया कि भविष्य में रणनीति आधारित प्रशिक्षण के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने कार्यकर्ताओं को पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक और सांसद जैसे पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति पर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपना प्रदर्शन दिखाना होगा। ‘वोट ज्यादा कैसे मिलें, इस पर काम करना है’
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी ने पिछले चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि यदि पिछली बार 100 वोट मिले थे, तो इस बार 125 वोट कैसे प्राप्त किए जाएं, इस पर काम होना चाहिए। पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ और भगवानपुरा विधायक केदार डावर ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने गांव से लेकर शहर तक जीत के लक्ष्य के साथ सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला और महिला कांग्रेस के ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments