अवैध शराब बनाने और बेचने पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शहर में जांच अभियान चलाया। टीम ने कबाड़ गोदामों में पहुंचकर देशी-विदेशी शराब की खाली बोतलों की जांच की। कबाड़ संचालकों से पूछा कि कोई व्यक्ति थोक में बोतलें तो नहीं खरीद रहा। इसके साथ ही रात में सैलाना ओवरब्रिज स्थित शराब दुकान के आसपास खुले में शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई की गई। कबाड़ गोदामों में खाली बोतलों की जांच की सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में टीम ने शहर के बड़े कबाड़ गोदामों की जांच की। यहां देशी और विदेशी शराब की खाली बोतलों और पाव के संग्रह की जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने कबाड़ गोदाम संचालकों से जानकारी ली कि कोई व्यक्ति थोक में खाली बोतलें तो नहीं खरीद रहा है। टीम ने संचालकों को समझाइश दी कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति बोतलें या पाव खरीदने के लिए संपर्क करता है, तो इसकी सूचना आबकारी विभाग को दें। इसके लिए विभाग की ओर से जारी नंबरों पर सूचना देने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि खाली बोतलों का इस्तेमाल अवैध शराब की पैकिंग या बनाने में किया जा सकता है। रात में खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई कबाड़ गोदामों की जांच के साथ रात में गश्त और अचानक जांच भी की गई। सैलाना ओवरब्रिज स्थित शराब दुकान के आसपास खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई। आबकारी टीम को देखकर खुले में शराब पी रहे लोग भागने लगे। टीम ने आबकारी अधिनियम की धारा 36 के तहत मामले दर्ज किए। कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह, सचिन भास्करे, प्रधान आरक्षक बनसिंह अहरे, रामचरण पवार, आबकारी आरक्षक वरुण चौहान और नगर सैनिक चेतराम मालवीय व श्रवण कुमार मकवाना शामिल रहे।
Source link
खुले में शराब पीने वाले पुलिस को देख भागे: आबकारी अधिनियम में कार्रवाई, विभाग ने कबाड़ गोदामों में शराब की खाली बोतलें जांचीं; संचालकों से पूछताछ – Ratlam News
RELATED ARTICLES

