Last Updated:
Bokaro Famous Food: बोकारो के सेक्टर 4 स्थित बाइट एंड ब्लिस स्टॉल पर मैक्सिकन टैकोस काफी पसंद किया जा रहा है. संचालक प्रकाश कुमार मात्र 60 रुपये में दो टैकोस ग्राहकों को परोस रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यहां लोगों की भीड़ लग रही है.
बोकारो: अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर 4 में स्थित बाइट एंड ब्लिस स्टॉल मैक्सिकन फूड टैकोस के लिए फैमस है. यहां दूर-दूर से फूड लवर्स आते हैं. यहां मैक्सिकन टैकोस का आनंद लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
यहां के स्टॉल संचालक प्रकाश ने बताया कि पहले वह मॉल में कपड़ों से जुड़े काम करते थे. इस दौरान काम के सिलसिले में उन्हें कई शहरों में जाने का मौका मिलता था. इसी क्रम में कोलकाता में उन्होंने पहली बार मैक्सिकन डिश टैकोस का स्वाद चखा, जो उन्हें काफी पसंद आया. इसके बाद उनके मन में बोकारो के लोगों को कुछ नया और अलग स्वाद परोसने का आइडिया आया. इसी सोच के साथ उन्होंने खुद का कारोबार शुरू किया.
60 रुपये में मिलता है मैक्सिकन टैकोस का स्वाद
संचालक प्रकाश कुमार के मुताबिक, टैकोस एक मैक्सिकन डिश है, जिसे खास तरीके से तैयार किया जाता है इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे से पराठे जैसी बेस तैयार की जाती है. इसके अंदर आलू की फिलिंग के साथ अलग-अलग सब्जियां और पिज्जा सॉस डाली जाती है. इसके बाद इसे सेककर मेयोनीज और चटनी के साथ ग्राहकों को सर्व किया जाता है. यहां ग्राहक 60 रूपये में दो टैकोस का आनंद उठा सकते हैं.
प्रकाश आगे बताते हैं कि शुरुआत में उनका उद्देश्य बोकारो के लोगों को कुछ नया स्वाद उपलब्ध कराना था, लेकिन अब ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उनके स्टॉल पर रोजाना करीब 90 से 100 प्लेट टैकोस की बिक्री हो जाती है. टैकोस के अलावा यहां अमेरिकन लोडेड चिप्स और पोटैटो स्पाइरल जैसे आइटम भी उपलब्ध हैं और उनका स्टॉल शाम 4:30 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक संचालित होता है. वहीं, उनके स्टाल पर खाने आई ग्राहक शिवानी ने बताया कि टैकोस का स्वाद बेहद ही लाजवाब है और बोकारो के लिए बिल्कुल नया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…

