संवेदनशील खरगोन के जिला पुलिस लाइन में आगामी मोहर्रम सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने बलवा परेड का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में जिले के 300 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बलवा नियंत्रण और मॉकड्रिल का अभ्यास किया। एसपी रविंद्र वर्मा ने पुलिसकर्मियों को दंगे जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया। इसमें बॉडीगार्ड, हेलमेट, एल्बो गार्ड, शील्ड, केन, लाठी, टियर-स्मोक गैस और राइफल जैसे उपकरण शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास उपद्रवियों से निपटने की रणनीति बनाने और आकस्मिक चुनौतियों के लिए रिहर्सल के तौर पर किया गया। मॉकड्रिल के दौरान, कुछ पुलिसकर्मी स्वयं बलवाई और दंगाई बने। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव भी किया। जवाब में, पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर करने का अभ्यास किया। इस रिहर्सल में बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत, खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे, रक्षित निरीक्षक दीपेंद्र स्वर्णकार और कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई सहित जिलेभर के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।इसके पहले जनरल परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं बताई। देखें तस्वीरे
Source link
खरगोन में 300 पुलिसकर्मियों की बलवा मॉकड्रिल: त्योहारों से पहले तैयारी, एसपी ने निपटने के तरीके बताए – Khargone News
RELATED ARTICLES

