Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखेत में सिंचाई करते समय युवक को करंट लगा, मौत: खेत...

खेत में सिंचाई करते समय युवक को करंट लगा, मौत: खेत में पड़े एक तार की चपेट में आया; शादी भी नहीं हुई थी – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के खेरोना गांव में रविवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 25 वर्षीय भूरा गुर्जर अपने खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत

.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भूरा गुर्जर अपनी गेहूं की फसल में पानी देने खेत गया था। बताया जा रहा है कि खेत में पड़े एक तार में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आने से उसे जोरदार झटका लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दोपहर के समय जब परिजन खेत पहुंचे, तो उन्होंने भूरा गुर्जर का शव खेत में पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर परिजन सदमे में आ गए। भूरा की उम्र 25 वर्ष थी और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। इस आकस्मिक घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। करंट लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments