रतलाम के कालूखेड़ा में गणेश विसर्जन करने गई कक्षा 12वीं की छात्रा पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। छात्रा की मौत हो गई। वह अपने घर के पीछे बने कुएं में बड़ी बहन के साथ गई थी। बारिश होने के कारण बड़ी बहन दूर रुक गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। कालूखेड़ा निवासी चेतना कुंवर पिता शिवराम सिंह चंद्रावत अपनी बड़ी बहन रानू (20) के साथ खुद के कुएं पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गई थी। बारिश होने के कारण बड़ी बहन रानू कुछ दूरी पर रुक गई। छोटी बहन चेतना कुएं के पास गई, गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी का लेवल जमीन तक था। बहन को गिरते देख बड़ी बहन ने शोर मचाया। घर जाकर बताया। तभी भाई लक्की (22) व अन्य घर के सदस्य व ग्रामीण तुंरत दौड़े। पुलिस को सूचना दी। कुएं के पास एकत्रित हुए लोग
कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ कुएं के आसपास लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ टीम को भी बुलाया। शाम करीब 4.30 बजे कालूखेड़ा से 2 किमी दूर कंसेर निवासी गोताखोर बंटी जाट ने कुएं में उतर कर शव को तलाश कर निकाला। शव को पीएम के लिए जावरा भेजा। कक्षा 12वीं में करती थी पढ़ाई
मृत छात्रा कक्षा 12वीं की स्टूडेंट थी। कालूखेड़ा के स्कूल में पढ़ाई करती थी। भाई कालूखेड़ा में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। पिता खेती करते है।
Source link
गणेश विजर्सन के दौरान कुएं में गिरी छात्रा, मौत:रतलाम में बड़ी बहन के साथ गई थी; पैर फिसलने से हुआ हादसा
RELATED ARTICLES

