Sunday, October 4, 2026
Homeराज्यबिहारगयाजी में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ जनजागरण अभियान: राहुल गांधी के डिजिटल...

गयाजी में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ जनजागरण अभियान: राहुल गांधी के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने की अपील, कांग्रेस बोले- जनआंदोलनों को मिलेगा एक मंच – Gayaji News




गयाजी में कांग्रेस ने राहुल गांधी के ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का जनजागरण अभियान चलाया। यह देशभर के जनआंदोलनों को एक मंच देगा। रविवार को गयाजी के हृदय स्थल चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस नेताओं ने लोगों को इसकी जानकारी दी और जुड़ने की अपील की। इस अभियान में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली और जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह सहित कई नेता शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि छात्र, युवा, किसान, मजदूर और महिलाएं अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ये आंदोलन अक्सर स्थानीय ही रह जाते हैं। राहुल गांधी ने उन्हें एक मंच देने के लिए यह प्लेटफॉर्म शुरू किया है, ताकि उनकी आवाज दूर तक पहुंचे। नेताओं ने ‘सत्याग्रह’ अभियान को महात्मा गांधी की परंपरा से जोड़ा। आजादी की लड़ाई में गांधीजी तक लोगों की समस्याएं पहुंचती थीं। राहुल गांधी मानते हैं कि आज भी लोग अपने अधिकारों के लिए अकेले लड़ रहे हैं। लोग आंदोलन से जुड़ेंगे तो समस्याएं व्यापक स्तर तक जा सकती यदि अलग-अलग जगहों के लोग और आंदोलन एक साथ जुड़कर अपनी आवाज उठाएं तो उनकी समस्याओं को व्यापक स्तर पर सामने लाया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक जनता की समस्याओं को उठाने के साथ विभिन्न आंदोलनों को एक साझा मंच से जोड़ने की पहल कर रहे हैं। ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं और संघर्षों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप ‘संघर्ष जोड़ो-भारत जोड़ो’ जैसे नारों को बुलंद किया।
आवाज को मजबूती देने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी नेताओं ने देशभर के छात्र, युवा, किसान, मजदूर और विभिन्न सामाजिक समूहों से जुड़े लोगों से ‘सत्याग्रह’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं की आवाज को मजबूती देने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। गयाजी में चलाए गए इस अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments