भिंड के लहार कस्बे में रविवार शाम शराब के नशे में हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से भीकमपुरा निवासी बिक्कू उर्फ विवेक सिंह राजावत घायल हो गया। उसके बाएं पैर की जांघ में गोली लगी। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल लहार में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे पुरानी चुंगी क्षेत्र की है। शराब के नशे में बिक्कू उर्फ विवेक सिंह राजावत का छुन्नू सिंह नाम के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। गाली-गलौज के बाद मामला बढ़ गया। युवक ने देसी कट्टे से किया फायर आरोप है कि इसी दौरान राहुल उर्फ छुन्नू सिंह ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली बिक्कू के बाएं पैर की जांघ में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल लहार पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। खबर लिखे जाने तक लहार थाना पुलिस की ओर से प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Source link
लहार में शराब के नशे में विवाद के बाद फायरिंग: युवक की जांघ में लगी गोली, पुरानी चुंगी पास हुई कहासुनी, घायल ग्वालियर रेफर – Bhind News
RELATED ARTICLES

