गयाजी में रविवार की शाम करीब 7 बजे बाइक और कार के बीच सामने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में इमामगंज के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील पांडेय (51) और झारखंड के रहने वाले मुकेश कुमार (38) है। बाइक पर मुकेश के अलावा दो और लोग बैठे थे। जो हादसे में घायल हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ कार सवार 2 लोग भी जख्मी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगते ही बाइक सवार करीब 20 फीट दूर हवा में उछाल मारते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड (NH-19) पर जयगीर मोड़ के पास की है। झारखंड की ओर से आ रही थी कार बताया जा रहा कि कार झारखंड की तरफ से आ रही थी। वहीं, बाइक सवार 3 लोग बाराचट्टी बाजार से झारखंड की ओर जा रहे थे। बाइक सवार मुकेश झारखंड के चतरा के रहने वाले पोकन सिंह का बेटा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ललन कुमार को स्थानीय लोगों ने ऑटो से बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ललन कुमार भी चतरा के टेकन गांव का रहने वाला है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस लेट पहुंची
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। लोगों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना देने के बावजूद डायल-112 की इमरजेंसी टीम समय पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर से ऑटो रिजर्व कर घायलों को अस्पताल भेज दिया, उसके करीब 10 मिनट बाद डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, इससे पहले बाराचट्टी थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच चुकी थी।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है बाराचट्टी के थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि जीटी रोड जयगीर मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गयाजी भेजा जा रहा है।
Source link

