Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यबिहारजयप्रकाश की 124वीं जयंती आज: आयकर गोलंबर पर राजकीय समारोह, CM...

जयप्रकाश की 124वीं जयंती आज: आयकर गोलंबर पर राजकीय समारोह, CM सम्राट करेंगे जेपी पथ का करेंगे निरीक्षण; सड़क और यातायात व्यवस्था की लेंगे जानकारी – Patna News




लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती के अवसर पर आज राजधानी पटना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आयकर गोलंबर पहुंचकर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जयप्रकाश पथ का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधाओं का जायजा लेंगे। आयकर गोलंबर पर राजकीय समारोह में देंगे श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे आज सुबह पटना के आयकर गोलंबर पहुंचेंगे। यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित राजकीय श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा, भ्रष्टाचार के विरोध और सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में 1970 के दशक में चले आंदोलन ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। बिहार इस आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा था। ऐसे में पटना में उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का विशेष महत्व है। जयप्रकाश पथ का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जयप्रकाश पथ का निरीक्षण करने निकलेंगे। इस दौरान वे मार्ग की स्थिति और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे। साथ ही सड़क पर आवागमन, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और व्यवस्थाओं से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments