गाजियाबाद में आरडीएसी स्थित फेडरल बैंक लिमिटेड की शाखा में 18 लोगों ने मिलकर बैंक को ही चूना लगा दिया। जहां नकली सोना रखकर एक करोड़ 46 लाख रुपये का लोन करा लिया। बैंक ने इस खातों की जांच की तो पता चला कि जो आभूषण रखे हैं वह नकली हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार बैंक मैनेजर शाजिया बानो की तहरीर पर पुलिस ने कविनगर थाने में 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह है पूरा मामला बैंक मैनेजर शाजिया बानो ने कविनगर थाने में FIR दर्ज कराते हुए कहा कि फोबोस गोल्ड के दीपक डल्ला ने अलग अलग लोगों के लाए गए गोल्ड के जेवरात की जांच की और और असली बताते हुए उनका प्रमाण पत्र भी जारी किया। रूपीक फिटनेट के अधिकारी हर्ष कुमार व अनुराग सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी ग्राहकों को बैंक से जोड़ने उनकी फाइल तैयारी कराने में भूमिका निभाई। सभी 18 आरोपियों ने एक साथ मिलकर बैंक को एक करोड़ 46 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 10 जून को आया था मामला पुलिस ने बताया जांच में आया है कि 10 जून 2026 आरोपी दीपांशु बंसल अपने अन्य साथियों के साथ बेंक पहुंचा था। जहां सोने के जेवरात रखकर लोन लेने की बात कही। जहां रेंडम चेकिंग में सभी आभूषण नकली होने का मामला सामने आया। जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने सभी को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी फरार हो गए। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने पूरी जांच कराकर गोल्ड लोन खातों और उनके आभूषणों का ऑडिट कराया। जहां गिरवी रखा सोना नकली पायागया। इस पर हुआ केस दर्ज आरोपियों में दीपांशु बंसल निवासी दिल्ली गेट गाजियाबाद, मयूर बंसल, शहजाद खान, अलीबिन हुसैन, विकास, अश्वनी, मुकुल, कविता, अंकुर, साहिल सिंह, धर्मवीर, दीपक डल्ला, अनुराग, कैफ नोमान, रुपीक फिटनेस कंपनी के रीजनल मैनेजर हर्ष, वसीम अब्बास और अन्य हैं।
Source link
गाजियाबाद में बैंक को लगाया 1.5 करोड़ का चूना: नकली सोना रखकर फेडरल बैंक से लिया लोन, जून माह में बैंक को पता चला सोना नकली है – Ghaziabad News
RELATED ARTICLES

