कार्यक्रम में मंच पर मौजूद भाजपा सांसद अतुल गर्ग, मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी।
केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ती राष्ट्रयात्रा को जनसामान्य विशेषकर प्रोफेशनल वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से
.
भाजपा सांसद मुख्य अतिथि रहे
इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, पूर्व सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल रहीं।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग ने कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने न केवल वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। बल्कि देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। गरीबों के लिए शौचालय से लेकर आयुष्मान भारत तक, हर योजना ने भारत को सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्र में बदलने का कार्य किया है।
मेरठ से पूर्व सांसद भी हुए शामिल
मेरठ से भाजपा के तीन बार सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा 2014 के पहले और बाद के भारत में ज़मीन-आसमान का फर्क है। ये 11 वर्ष सिर्फ विकास के आंकड़े नहीं, बल्कि एक संकल्पित नेतृत्व और नीति-निष्ठ प्रशासन की प्रेरणादायक कथा है। डिजिटल इंडिया, इनफ्रास्ट्रक्चर बूम, रक्षा आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक क्रांतियां हुई हैं।
गाजियाबाद से मेयर सुनीता दयाल ने कहा गाजियाबाद का शहरी विकास, स्मार्ट सिटी मिशन की प्रगति, स्वच्छ भारत अभियान का प्रभाव है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का ही परिणाम है। मोदी सरकार ने नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूती दी है। मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष ने कहाभाजपा केवल सत्ता का माध्यम नहीं, यह सेवा का संकल्प है।
11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केवल नारा नहीं, धरातल पर लागू कर दिखाया है। प्रोफेशनल वर्ग राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाता है, और इस वर्ग को जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है।
यह रहे शामिल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षक, वकील एवं विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इनके अलावा पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, अजय शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रनीता सिंह, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, विनोद कसाना , गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी व अन्य रहे।