Friday, July 31, 2026
Homeदेशजो ट्रंप दोस्‍त से दोस्‍ती नहीं निभाता... उमर ने खोल दिए सिब्‍बल...

जो ट्रंप दोस्‍त से दोस्‍ती नहीं निभाता… उमर ने खोल दिए सिब्‍बल के धागे


Last Updated:

Omar Abdullah Kapil Sibal Interview: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले सीजफायर की मांग की थी, ट्रंप की भूमिका बाद में आई. इस बयान ने कांग्रेस के दावे को चुनौती दी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्‍हों…और पढ़ें

उमर अब्‍दुल्‍ला ने कपिल सिब्‍बल की बोलती बंद कर दी. (Screen Grab)

हाइलाइट्स

  • उमर अब्दुल्ला ने कहा पाक ने पहले सीजफायर की मांग की थी.
  • उमर का बयान कांग्रेस के दावे को चुनौती देता है.
  • वीडियो में सिब्बल की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

Omar Abdullah Kapil Sibal Interview: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी ने कई बार पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया. नरेंदर सरेंडर जैसा कैंपेन चलाया गया ताकि यह दर्शाया जा सके कि डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच-बचाव के बाद पीएम मोदी दबाव में आ गए और भारतीय आर्मी को पाकिस्‍तान के खिलाफ जारी जंग में सीजफायर के लिए मजबूर होना पड़ा. इस मामले में उमर अब्‍दुल्‍ला और उनकी नेशनल कॉन्‍फेंस पार्टी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के स्‍टैंड से दूरी बनाती नजर आ रही है. वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्‍बल के साथ एक पॉडकास्‍ट के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने साफ शब्‍दों में कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम के कारण पाकिस्‍तान को सीजफायर के लिए मजबूर होना पड़ा. इसमें डोनाल्‍ड ट्रंप की कोई भूमिका नहीं है. उन्‍होंने डोनाल्‍ड ट्रंप पर भी सीधे तौर पर निशाना साधा.

उमर अब्‍दुल्‍ला ने कपिल सिब्‍बल को किया क्‍लीन बोल्‍ड

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के एक सवाल ने उन्हें ही कॉन्फ्यूजन में डाल दिया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर और डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर तीखा जवाब दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिब्बल ने उमर से पूछा, “ट्रंप ने सीजफायर में क्या भूमिका निभाई?” उमर ने तुरंत जवाब दिया, “पाकिस्तान को काफी नुकसान झेलना पड़ा। तभी उनके डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन कर सीजफायर के लिए कहा. पहले सीजफायर की मांग पाकिस्‍तान ने की थी और भारत ने उसका जवाब दिया.” इसपर सिब्बल हैरान रह गए और वीडियो में उनकी प्रतिक्रिया कॉन्फ्यूजन भरी नजर आई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments