Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजीपुर में पारा 40 डिग्री पहुंचा: गर्मी से लोग हुए बेहाल,...

गाजीपुर में पारा 40 डिग्री पहुंचा: गर्मी से लोग हुए बेहाल, आगामी दिनों में 42 डिग्री तक जा सकता है तापमान – Ghazipur News


केके | गाजीपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में बढ़े तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई दिनों बाद आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ था। मौसम जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति और कठिन हो सकती है।

अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पुरवा हवाओं के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लू के प्रकोप की भी आशंका है। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर और छाता लेकर घर से निकल रहे हैं। गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व कई क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन बारिश के बाद हुई तीखी धूप ने दिनोदिन तापमान बढ़ा दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments