Sunday, May 31, 2026
Homeबॉलीवुड'वो मेरे करियर का सबसे शर्मनाक पल था...', वो खूबसूरत हसीना, जिसने...

‘वो मेरे करियर का सबसे शर्मनाक पल था…’, वो खूबसूरत हसीना, जिसने शाहरुख खान को जड़ दिया था थप्पड़!


नई दिल्ली. साल 2000 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जोश’ ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में शाहरुख के अपोजिट प्रिया गिल नजर आई थीं. फिल्म के एक सीन में तो उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ भी मारा था.इस सीन को शूट करना उनके लिए मुसीबत बन गया था. उस वक्त सेट पर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया था, क्योंकि कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा था कि क्या हुआ है.

फिल्म जोश में शाहरुख खान के साथ प्रिय गिल ने उस पल को याद किया जब उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को थप्पड़ मारना पड़ा था. अगर आपने फिल्म जोश देखी है तो आपको भी वो पल याद होगा जब शाहरुख खान को प्रिया गिल ने फिल्म के एक गाने में थप्पड़ मारा था. अब, लेहरें को दिए इंटरव्यू में,एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ काम करने के अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और उस थप्पड़ वाले सीन को अपने करियर का सबसे शर्मनाक पल बताया.

अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘लफ्जां’ रिलीज, अनकहे एहसासों को किया बयां

कभी नहीं भूलेंगी वो दिन

अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं आपको बताऊंगी, मेरे पूरे फिल्मी करियर में सबसे शर्मनाक चीज तब हुई जब मैंने शाहरुख को थप्पड़ मारा. उन्होंने
बताया, ‘मुझे गाने की शुरुआत में उन्हें थप्पड़ मारना था. हम गोवा में बार-बार इस सीन को कर रहे थे. और मंसूर मुझसे बार-बार कह रहे थे, ‘प्रिया ये सीन वैसा नहीं आ रहा जैसा होना चाहिए था, जिसमें दिखे कि लड़की उससे नाराज है.’ और मैं कह रही थी, ‘हां, ठीक है,’ और मैं कोशिश करती रही. और शाहरुख ने कहा, ‘तुम मुझे मारो… मारो.’ और मंसूर ने कहा, ‘उसे मारो, मारो,’ आप जानते हैं? मुझे उसे जोर से मारना पड़ा. मैं इसे रोक नहीं पाई.सच कहूं तो कभी नहीं भूलूंगी.’\

शाहरुख के फैंस करने लगेंगे नफरत

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘जिस वक्त मैंने उन्हें थप्पड़ मारा उस दौरान वहां पूरी तरह से सन्नाटा छा गया था. हर कोई बस… कैमरा चलता रहा. मुझे लगता है कि निर्देशक ने कट कहना भूल गए थे क्योंकि रिएक्शन इतना जबरदस्त था. मुझे याद है कि कैमरामैन केवी ने मुझसे कहा, ‘लड़कियां तुमसे नफरत करेंगी क्योंकि तुमने शाहरुख को मारा.’ लेकिन वह मुझे समझा रहे थे कि इसे सही तरीके से कैसे करना चाहिए, और मुझे नहीं पता था कि क्या कहना है. उसके बाद, गाना शुरू होता है. तो सोचिए मुझे कितनी टेंशन हो रही थी, और वह पूरे मामले को कितनी सहजता से ले रहे थे.

फिल्म में बनी थी शाहरुख की हीरोइन

बता दें कि प्रिया गिल ने यह भी बताया कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थीं और उनके साथ काम करना उनके लिए सपने जैसा था. उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान की एक डाई-हार्ड फैन हैं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनके साथ काम करूंगी.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments