Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यराजस्तानघाटोल थाना पुलिस की बड़ा एक्शन: हत्या के मुख्य आरोपी ने...

घाटोल थाना पुलिस की बड़ा एक्शन: हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश पुलिस ने उसे भी कर लिया गिरफ्तार – Banswara News



गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में भाई हैं।

घाटोल थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रवीण निनामा है। वह मुख्य आरोपी प्रदीप निनामा का भाई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और शव को दफनाने में इस्तेमाल किए गए उपकरण

.

एसएचओ प्रवीण सिंह ने बताया कि 24 मई 2025 को झरकनिया निवासी लालिया ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि उसकी बेटी विपाशा कुछ समय से प्रदीप निनामा के साथ रह रही थी। वह पिछले तीन-चार दिन से लापता थी। पिता ने हत्या की आशंका जताई थी। मामला गंभीर होने पर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज और पुलिस उप अधीक्षक महेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में घाटोल थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई। दबिश देकर प्रदीप को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या के बाद शव को दफनाने में उसके भाई प्रवीण ने मदद की थी।

इसके बाद पुलिस ने प्रवीण निनामा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और शव को दफनाने में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त कर लिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments