कच्छ (गुजरात)3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कच्छ से 1000kg कोकीन की खेप पकड़ाई।
गुजरात के कच्छ से बुधवार को 1 हजार करोड़ रुपए की 118 किलो कोकीन जब्त की गई। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। जहाज से पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोकीन ब्राजील से लोड की गई थी। इसकी डिलीवरी दिल्ली के द्वारका में रहने वाले दो विदेशी नागरिकों को की जानी थी।
गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्टगार्ड और गुजरात एटीएस ने मुंद्रा पोर्ट पर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इसी के तहत 25 मई की रात भारतीय समुद्री सीमा में एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया।
कंटेनर की जांच करने पर अंदर छिपाकर रखी गई कोकीन जब्त की गई। जहाज में दो आरोपी थे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया। दूसरा आरोपी जहाज से कूदकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दिल्ली से भी दो विदेशियों की गिरफ्तारी हुई है।

मीडियो को जानकारी देते हुए गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव।
जहाज से समुद्र में फेंके जा रहे थे पैकेट गुजरात एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक यह जहाज मुंद्रा तट से करीब 5 नॉटिकल मील (करीब साढ़े 9 किमी) दूर लंगर डाले खड़ा था। कोस्टगार्ड ने की घंटों तक इस पर नजर रखी। इसी दौरान अधिकारियों ने देखा कि जहाज से कुछ संदिग्ध बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। इसके बाद कोस्टगार्ड और ATS की संयुक्त टीम हरकत में आई और रात में ही जहाज को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया।
जो आरोपी पकड़ाया, वो नाइजीरिया का रहने वाला एटीएस की छापेमारी में जहाज पर दो लोग मिले थे। इनमें से जुम्मा नासिर उमर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वहीं, एक अन्य आरोपी ने समुद्र में छलांग लगा ली थी, जिसकी तलाश की जा रही है।
अरेस्ट किए गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ब्राजील से आ रही कोकीन की डिलीवरी दिल्ली के द्वारका में रहने वाले विदेशी नागरिकों को दी जानी थी। एटीएस ने दिल्ली में रहने वाले क्लैविन चुकवुमा और ब्यारुहांगा जेम्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक सैटेलाइट फोन भी जब्त किया गया है।
पिछले साल पोरबंदर से पकड़ी गई थी 300 किलो ड्रग्स

पोरबंदर से पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 1800 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
इससे पहले 13 अप्रैल 2025 में पोरबंदर से 1800 करोड़ रुपए कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की गई थी। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और कोस्टगार्ड ने 12 अप्रैल की रात जॉइंट ऑपरेशन में पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र से ड्रग्स की खेप पकड़ी थी।
गुजरात ATS से मिली जानकारी के बाद कोस्टगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) की ओर सर्चिंग के लिए जहाज भेजा था। कोस्टगार्ड की टीम ने एक बोट को स्पॉट किया। बोट सवारों से पहचान बताने को कहा। इससे घबराए तस्कर ड्रग्स के पैकेट्स समुद्र में फेंककर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भाग निकले थे। ——————-
ये खबर भी पढ़ें…
गुजरात के पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी:ईरान के 4 नागरिक गिरफ्तार, बोट में छिपाकर रखी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक बड़े समुद्री अभियान के तहत गुजरात के पोरबंदर के पास एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोककर जांच की। इस नाव पर ईरानी चालक दल सवार था और इसमें तस्करी कर लाई जा रही विदेशी ब्रांड की बड़ी मात्रा में सिगरेट बरामद की गई। पूरी खबर पढ़ें…


