गुना जिले के म्याना इलाके में विवाहिता से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो दिन पहले उसके घर में घुसकर उसके साथ रेप किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। म्याना पुलिस ने बताया कि एसपी हितिका वासल के निर्देशन में जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में म्याना थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्कर्म के गंभीर मामले में मात्र 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 जून को एक विवाहित महिला द्वारा म्याना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी यशवंत कुशवाह निवासी म्याना ने उसके घर में घुसकर उससे जबरजस्ती गलत काम किया। किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। म्याना पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी केके सरगर्मी से तलाश की गईं। इसमें पुलिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप रिपोर्ट के मात्र 48 घंटे के भीतर ही आज आरोपी के संबंध में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर म्याना थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी जसवंत उर्फ यशवंत पुत्र लालाराम कुशवाह उम्र 48 वर्ष निवासी म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Source link
गुना में विवाहित महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार: घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म; 48 घंटे में आरोपी पकड़ाया – Guna News
RELATED ARTICLES

