Wednesday, September 2, 2026
Homeराज्यबिहारगैस सिलेंडर में शराब तस्करी का गजब जुगाड़: सिलेंडर को मॉडिफाई...

गैस सिलेंडर में शराब तस्करी का गजब जुगाड़: सिलेंडर को मॉडिफाई कर छिपाई बोतलें, 44 केन शराब जब्त, यूपी से चल रहा खेला – Gopalganj News


बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर में बड़ा छेद करके उसमें शराब भरकर यूपी से बिहार लाया जा रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आध

.

गैस सिंलेडर को मॉडिफाई कर शराब की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार

सिलेंडर में बड़ा छेद कर छिपाई शराब

घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के मैरवा पुल के पास की है। यहां से उत्पाद विभाग ने यूपी के कुशीनगर जिले के हरिहरपुर निवासी 45 वर्षीय सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान जब्त किए गए सिलेंडर में 44 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।

QuoteImage

आरोपी ने सिलेंडर के निचले हिस्से को काटकर शराब की बोतलें भरी थीं और फिर नट-बोल्ट की मदद से उसे सील कर दिया था। बाहर से देखने में यह एक सामान्य सिलेंडर जैसा ही लग रहा था। – अमृतेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक

QuoteImage

न्यायिक हिरासत में भेजा, गाड़ी जब्त

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

शराब माफियाओं में हड़कंप

इस गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने आम जनता से भी अपील किया है कि यदि शराब तस्करी की कोई सूचना मिले तो तुरंत जानकारी दें। ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments