Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम में 6 फ्लाइट लेट रहीं: ढाई...

गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम में 6 फ्लाइट लेट रहीं: ढाई घंटे तक देरी हुई तो यात्रियों ने नाराजगी जताई, दिल्ली और कोलकाता की उड़ानें प्रभावित – Gorakhpur News


अभिजीत सिंह | गोरखपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में खराब मौसम ने बुधवार को हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिल्ली और कोलकाता से आने-जाने वाली 6 फ्लाइट ढाई घंटे तक लेट रहीं। उड़ानों में लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोगों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं।

सुबह से ही मौसम का असर हवाई संचालन पर दिखने लगा। कम दृश्यता और खराब मौसम की वजह से विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में सावधानी बरती गई, जिसके चलते फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया। यात्रियों को एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचने के बावजूद उड़ानों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली और कोलकाता से आने वाली 3 फ्लाइट लेट रही दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय बुधवार सुबह 10.50 बजे के बजाय दोपहर 12:36 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी तरह इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी तय समय 11:40 बजे की जगह 12:31 बजे पहुंच सकी। वहीं कोलकाता से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 3:30 बजे के बजाय करीब आधे घंटे की देरी से शाम 4 बजे एयरपोर्ट पर उतरी।

3 फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी गोरखपुर से रवाना होने वाली फ्लाइटें भी लेट रहीं। दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट जो सुबह 11:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, वह करीब दो घंटे की देरी से दोपहर 1:37 बजे रवाना हो सकी। इसी तरह इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय 12:10 बजे के बजाय 1:25 बजे उड़ान भर पाई। कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी अपने तय समय 3:50 बजे की जगह शाम 5:02 बजे उड़ान भर सकी।

यात्रियों में नाराजगी, अव्यवस्था के आरोप फ्लाइट लेट होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का कहना था कि उड़ानों में देरी की सूचना समय पर और स्पष्ट रूप से नहीं दी गई, जिससे उन्हें अनिश्चितता में घंटों एयरपोर्ट पर बैठना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट और अन्य यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण सुरक्षा को देखते हुए उड़ानों के संचालन में देरी करनी पड़ी। मौसम में सुधार होते ही विमान संचालन को धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम प्रतिकूल होने पर एहतियातन ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments