Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर में दलित महिला से छेड़खानी: विरोध करने पर पति पर...

गोरखपुर में दलित महिला से छेड़खानी: विरोध करने पर पति पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच – Gorakhpur News



गोरखपुर के सहजनवा इलाके के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव की एक दलित महिला से एक मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की। घटना उस समय हुई जब महिला गांव के बाहर एक बाग में बकरी चरा रही थी। उसी दौरान गांव का ही युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और महिला स

.

महिला ने जब शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर उसके दोनों बेटे सोनू और धीरज मौके पर पहुंच गए। बेटों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। महिला किसी तरह घर लौटी और पूरी घटना अपने पति को बताई।

उलाहना देने पहुंचे पति पर हुआ हमला

घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति आरोपी के घर पर विरोध दर्ज कराने गया। लेकिन वहां मौजूद आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर उसे घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित को जातिसूचक गालियां दीं और चाकू से हमला करने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा पीड़ित

हमले के बाद पीड़िता का पति किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और सीधे सहजनवा थाने पहुंचा। थाने में पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना की तहरीर दी, जिसमें छेड़खानी, एससी/एसटी एक्ट, गाली-गलौज, जानलेवा हमला और धमकी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सहजनवा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई है और गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments