Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशघर के बाहर खड़ी बुलेट का लॉक तोड़ा,चोरी की बाइक: ग्वालियर...

घर के बाहर खड़ी बुलेट का लॉक तोड़ा,चोरी की बाइक: ग्वालियर में दो चोर पैदल आए, बुलेट लेकर फरार हुए; CCTV वीडियो आया सामने – Gwalior News



ग्वालियर में दो शातिर चोरों के घर के बाहर खड़ी बुलेट चोरी करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों चोर पैदल आते हैं और कुछ ही मिनटों में बुलेट का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाते हैं।

.

यह घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर की है, जो शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई। बुलेट मालिक ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आसपास ढूंढी, लेकिन बाइक नहीं मिली तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी के पास रहने वाले 27 वर्षीय आशु मित्तल पुत्र संजय मित्तल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रोज की तरह शुक्रवार रात 9:30 बजे वह ऑफिस से लौटे और अपनी बुलेट (क्रमांक MP07 NJ 9352) को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। रात लगभग 2:30 बजे दो अज्ञात चोर पैदल वहां पहुंचे और बुलेट का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए।

सुबह जब आशु मित्तल बाहर आए तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के CCTV कैमरे खंगाले, जिनमें चोरी की पूरी वारदात कैद थी। फिर उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के बाहर खड़ी एक बुलेट को दो अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। गाड़ी मालिक ने CCTV फुटेज के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आसपास देखा नहीं मिली बाइक

ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेरी के पास रहने वाले निवासी 27 वर्षीय युवक आशु मित्तल पुत्र संजय मित्तल एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। हर रोज की तरह आशु अपने ऑफिस का काम खत्म करने के बाद रात 9:30 बजे अपने घर पर पहुंचा था और घर के बाहर अपनी बुलेट क्रमांक MP07 NJ 9352 खड़ी करके घर के अंदर चला गया था। तभी रात करीब 2:30 बजे दो अज्ञात चोर पैदल चलकर आते है और घर के बाहर रखी बुलेट चुराकर वहां से भाग निकले। बुलेट चोरी होने का सुबह पता चला जब भी युवक घर के बाहर आए तो बुलेट गायब थी उसने काफी देर तक उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला तो युवक ने अपने स्तर पर आसपास के CCTV कैमरे चेक की तो उसमें दो चोरी बुलेट का लॉक तोड़कर उसे चुराकर ले जाते हुए दिखाई दिए। जिसकी शिकायत युवक ने थाने पहुंचकर की, पुलिस में गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

वही मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बैग ने बताया कि घर के बाहर खड़ी एक बुलेट को दो अज्ञात चोर चोरी कर भाग निकले है। गाड़ी मालिक ने CCTV फुटेज के साथ थाने आकर शिकायत की थी, शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments