Wednesday, July 29, 2026
Homeफूडघर के मसालों से तैयार करें चटपटी मसाला पूरी, कुरकुरे स्वाद का...

घर के मसालों से तैयार करें चटपटी मसाला पूरी, कुरकुरे स्वाद का हर निवाला बनेगा खास


Last Updated:

Masala Puri Recipe: अगर आप रोज-रोज सादी पूरी खाकर बोर हो गए हैं, तो मसाला पूरी एक बेहतरीन विकल्प है. गेहूं के आटे और घर में मौजूद सामान्य मसालों से बनने वाली यह पूरी स्वादिष्ट होने के साथ आसान भी है. इसे बनाने के लिए आटे में नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा और हरी धनिया मिलाकर थोड़ा तेल डालें और सख्त आटा गूंथ लें. 10-15 मिनट बाद छोटी लोइयां बनाकर पूरी बेलें और गर्म तेल में सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें.

भीलवाड़ा. घर पर कोई छोटा मोटा सेलिब्रेशन हो या फिर कोई सामाजिक कार्यक्रम हर जगह भोजन की थाली में पूरी एक ऐसी चीज है जो आपको दिखाई देती है.  पूरी कम मेहनत में आसानी से बनाई जा सकती है लेकिन इसका स्वाद सिंपल साधारण सा लगता है, ऐसे में अगर आप रोज-रोज सादी पूरी खाकर बोर हो गए हैं और परिवार के लिए कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो मसाला पूरी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बहुत आसान भी होती है. मसाला पूरी को बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती हैं. घर में मौजूद गेहूं का आटा और रोज इस्तेमाल होने वाले मसालों से ही यह टेस्टी पूरी तैयार हो जाती है. इसे नाश्ते, दोपहर के खाने या सफर के लिए भी आसानी से बनाया जा सकता है.

पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि मसाला पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, थोड़ा सा जीरा और बारीक कटी हरी धनिया डालें. चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं, जिससे पूरी का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. अब इसमें एक-दो चम्मच तेल डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. आटा तैयार होने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें सामान्य पूरी की तरह बेल लें. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पूरी को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

पूरी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तैयार मसाला पूरी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. अगर आप कम तेल वाला विकल्प चाहते हैं तो इसे हल्का पतला बेलकर भी बनाया जा सकता है. पूजा कुमारी ने बताया कि तैयार मसाला पूरी को चाय, दही, रायता, अचार, आलू की सब्जी या किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसा जा सकता है. यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम समय में टेस्टी और अलग तरह का नाश्ता बनाना चाहते हैं. यात्रा पर ले जाने के लिए भी मसाला पूरी अच्छा  मानी जाती है क्योंकि यह लंबे समय तक स्वादिष्ट बनी रहती है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments