Saturday, September 12, 2026
Homeफूडन आटा गूंथने का झंझट न घंटों की मेहनत, नाश्ते में बनाएं...

न आटा गूंथने का झंझट न घंटों की मेहनत, नाश्ते में बनाएं टेस्टी ब्रेड उत्तपम, जाने तरीका


Bread Uttapam Recipe : सुबह की भागदौड़ में हर गृहणी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बच्चों के टिफिन या परिवार के नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट तैयार हो जाए और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट व सेहतमंद हो. अक्सर सुबह के समय इडली या डोसा बैटर तैयार करने का समय नहीं होता है, और आटा गूंथकर रोटियां बनाना बोरिंग लगने लगता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार और आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप मात्र 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं स्वादिष्ट ब्रेड उत्तपम (Bread Uttapam) की. इसे बनाने के लिए न तो आपको घंटों पहले से तैयारी करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा मेहनत की जरूरत है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की पूरी विधि और जरूरी सामग्री.

ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

ब्रेड स्लाइस: 4 (सफेद या ब्राउन ब्रेड)

सूजी (रवा): आधा कप

मैदा: 2 टेबल स्पून

दही: आधा कप

अदरक: 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)

प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)

शिमला मिर्च: आधा कप (बारीक कटी हुई)

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)

नमक: स्वादानुसार

तेल या घी: सेकने के लिए

पानी: जरूरत के अनुसार

ब्रेड उत्तपम बनाने का आसान तरीका-

ब्रेड को करें तैयार: ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों (ब्राउन एजेस) को चाकू की मदद से काट कर अलग कर लें. इसके बाद ब्रेड के इन टुकड़ों पर हल्का सा पानी छिड़ककर इन्हें नरम या सॉफ्ट कर लें.

बैटर तैयार करें: अब एक मिक्सिंग बाउल लें. उसमें नरम की हुई ब्रेड डालें और साथ में सूजी, मैदा और आधा कप दही मिला लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल और जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि यह न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला, ताकि इसे तवे पर आसानी से फैलाया जा सके.

सब्जियां मिलाएं: जब ब्रेड और सूजी का यह घोल अच्छी तरह से तैयार हो जाए, तो इसमें बारीक कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और स्वादानुसार नमक मिला लें. सभी सामग्रियों को बैटर के साथ अच्छे से फेंट लें.

तवे पर सेकें: अब गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करने के लिए रखें. तवे पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. इसके बाद एक बड़ा चम्मच भरकर बैटर तवे के बीच में डालें और इसे हल्के हाथों से गोल आकार में फैला दें (इसे डोसे की तरह बहुत ज्यादा पतला न करें, बल्कि उत्तपम की तरह थोड़ा मोटा रखें).

गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं: गैस की मध्यम आंच पर इसे नीचे से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दें. इसके बाद इसके ऊपर हल्का सा तेल या घी लगाएं और इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से सेक लें.

अब आपका गरमा-गरम और स्पॉन्जी ब्रेड उत्तपम बनकर बिल्कुल तैयार है. इसे आप अपनी मनपसंद हरी चटनी, नारियल की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सुबह के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं. इसे देखकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे और प्लेट चुटकियों में चट कर जाएंगे.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments