Wednesday, May 6, 2026
Homeफूडघर पर कैसे बनाएं कोल्ड कॉफी, यहां जानिए 2 मिनट की रेसिपी,...

घर पर कैसे बनाएं कोल्ड कॉफी, यहां जानिए 2 मिनट की रेसिपी, इसे पीकर कैफे जाना भूल जाएंगे


Last Updated:

Cold Coffee Recipe: घर पर कोल्ड कॉफी बनाना बेहद आसान और झटपट होने वाला काम है. दूध, कॉफी और बर्फ से मिनटों में क्रीमी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार हो जाती है. आप इसमें चॉकलेट या आइसक्रीम मिलाकर स्वाद को और बेहतर बना सकते हैं. एक बार घर पर बनाकर देखेंगे तो बाहर की कॉफी पीना भूल जाएंगे.

Zoom

घर पर आप आसानी से कोल्ड कॉफी बना सकते हैं.

Homemade Cold Coffee Recipe: गर्मियों में ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीने का मन हर किसी का करता है. कॉफी के शौकीन गर्मी में हॉट कॉफी के बजाय कोल्ड कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं. आमतौर पर लोग इसे कैफे या रेस्टोरेंट में पीना पसंद करते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी बिल्कुल वही स्वाद पा सकते हैं. सही सामग्री और आसान स्टेप्स के साथ बनाई गई कोल्ड कॉफी इतनी टेस्टी होती है कि एक बार पीने के बाद आप बाहर की कॉफी भूल सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं टेस्टी कोल्ड कॉफी | How To Make Cold Coffee At Home

कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी सामग्री तैयार कर लें. आपको चाहिए ठंडा दूध, कॉफी पाउडर, चीनी और बर्फ के टुकड़े. अगर आप रिच और क्रीमी स्वाद चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा चॉकलेट सिरप या आइसक्रीम भी मिला सकते हैं. यह आपकी कोल्ड कॉफी को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है.

अब एक मिक्सर जार लें और उसमें 1 गिलास ठंडा दूध डालें. इसके बाद 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालें. अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर 30 से 40 सेकंड तक अच्छे से ब्लेंड करें. ब्लेंड करते समय यह ध्यान रखें कि कॉफी में हल्की झाग बन जाए, क्योंकि यही झाग इसे कैफे जैसी फील देती है.

अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा फ्लेवर चाहते हैं, तो इसमें चॉकलेट सिरप, वनीला एसेंस या एक स्कूप वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं. इससे कोल्ड कॉफी और भी क्रीमी और रिच बन जाती है. खासतौर पर बच्चों और युवाओं को यह फ्लेवर काफी पसंद आता है. अब तैयार कोल्ड कॉफी को एक लंबे ग्लास में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा कोको पाउडर या चॉकलेट सिरप डालकर गार्निश करें. कुछ बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं. यह देखने में भी आकर्षक लगेगी और पीने में भी शानदार स्वाद देगी.

घर पर बनी यह कोल्ड कॉफी न सिर्फ सस्ती पड़ती है, बल्कि आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार फ्लेवर भी एडजस्ट कर सकते हैं. यह जल्दी बनने वाली और हर मौके के लिए परफेक्ट ड्रिंक है. एक बार इसे ट्राई करने के बाद आप बार-बार इसे बनाना पसंद करेंगे और बाहर की कॉफी पर खर्च करना भूल जाएंगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments