Tuesday, May 19, 2026
Homeदेशपेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, एक पैकेट पर...

पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, एक पैकेट पर बढ़ गए इतने रुपये


Last Updated:

Bread Packet Rate Hike: पश्चिम एशिया में तनाव का असर अब पूरी दुनिया में दिखने लगा है. ईरान जंग की वजह से होर्मुज स्‍ट्रेट से तेल और गैस लदे जहाजों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित है. ऐसे में एशिया से लेकर यूरोप तक में एनर्जी क्राइसिस की स्थिति पैदा हो चुकी है. अब इसका असर दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं पर देखा जा रहा है. पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, दूध के बाद अब ब्रेड की कीमत भी बढ़ा दी गई है.

Zoom

मॉडर्न ब्रेड ने हर पैकेट पर 5 रुपये बढ़ा दिया है.

Bread Packet Rate Hike: पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड का रेट बढ़ा दिया गया है. दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी हो गई है. 14 मई को दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब ब्रेड के दामों में भी 5 रुपये प्रति पैकेट तक का इजाफा कर दिया गया है. बढ़ती परिवहन लागत, प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले आयातित कच्चे माल की महंगाई और रुपये में गिरावट को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है. मॉडर्न ब्रेड ने अपने बेसिक वेरिएंट्स की कीमतों में एकमुश्त 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि माना जा रहा है. बाजार में यह भी चर्चा है कि जल्द ही ब्रिटानिया और विब्स जैसी कंपनियां भी दाम बढ़ा सकती हैं. हालांकि, मॉडर्न ब्रेड की मालिक कंपनी ग्रुपो बिम्बो ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से ट्रांसपोर्ट कॉस्‍ट बढ़ा है, जिसका असर अन्‍य चीजों पर पड़ रहा है.

खुदरा विक्रेताओं ने बताया कि मॉडर्न के 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गई है. इसी तरह होल व्हीट ब्रेड 55 से 60 रुपये और मल्टीग्रेन ब्रेड 60 से 65 रुपये पहुंच गई है. छोटे ब्राउन ब्रेड की कीमत 28 से 30 रुपये और व्हाइट ब्रेड 20 से बढ़कर 22 रुपये हो गई है. ब्राउन ब्रेड के दाम भी 45 से 50 रुपये तक पहुंच गए हैं. बेकरी चलाने वालों का कहना है कि प्लास्टिक बैग बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक पाउडर आयातित होता है और इसकी कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में ब्रेड की कीमत बढ़ाना लगभग तय है. ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया बेकर्स एसोसिएशन के सदस्य और क्वालिटी बेकर्स के निदेशक सलाहुद्दीन खान ने कहा कि परिवहन खर्च, प्रिजर्वेटिव्स और यहां तक कि नमक की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं. आमलोगों का कहना है कि पहले ब्रेड के दाम 2-3 रुपये बढ़ने पर चिंता होती थी, लेकिन अब कंपनियां सीधे 5 रुपये तक कीमत बढ़ा रही हैं.

पेट्रोल-डीजल के रेट में फिर वृद्धि

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार 19 मई 2026 को एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है. पांच दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. सीएनजी की कीमतें भी बढ़ाई जा चुकी हैं. इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. ट्रांसपोर्ट कॉस्‍ट बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

अब कितने का मिलेगा पेट्रोल-डीजल?

नई कीमतों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ सकती है, जिसका असर सब्जियों, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments