Last Updated:
Gorakhpur Street Food: गोरखपुर में पंजाबी स्वाद का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. अमृतसरी कुल्चा-छोले के साथ अब अमृतसरी मिल्क और ड्राई फ्रूट पंजाबी आइसक्रीम भी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. गाढ़े दूध, ताजे फलों और ड्राई फ्रूट से तैयार यह डेजर्ट स्वाद के साथ-साथ क्रीमी टेक्सचर के लिए भी खास माना जाता है.
Gorakhpur Street Food: गोरखपुर में इन दिनों पंजाबी खाने का स्वाद लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल्चा-छोले और पंजाबी तड़का दाल का जायका लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. इसी ट्रेंड के बीच अमृतसरी कुल्चा-छोले की दुकान चलाने वाले दीपक ने अमृतसरी मिल्क और ड्राई फ्रूट पंजाबी आइसक्रीम से भी खास पहचान बनाई है. गर्मी के मौसम में लोग इन दोनों डेजर्ट को बड़े चाव से पसंद कर रहे हैं और अब कई लोग इसे घर पर बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं.
दीपक बताते हैं कि, अमृतसरी मिल्क की खासियत उसका गाढ़ापन और फ्लेवर है. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को अच्छे से उबाला जाता है, फिर उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाई जाती है ताकि मिठास संतुलित रहे.
इसके बाद हल्का सा ऑरेंज फ्लेवर डाला जाता है, जो इसे एक अलग खुशबू और टेस्ट देता है. दूध को ठंडा होने दिया जाता है और फिर उसमें मलाई और बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता मिलाए जाते हैं. तैयार मिश्रण को बोतल में भरकर फ्रिज में ठंडा किया जाता है. ठंडा होने के बाद यह अमृतसरी मिल्क गाढ़ा, क्रीमी और बेहद स्वादिष्ट बन जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, ड्राई फ्रूट पंजाबी आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया भी बेहद खास है. इसके लिए केला, संतरा, आम और अंगूर जैसे ताजे फलों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार किया जाता है. इस पेस्ट में गाढ़ा दूध या क्रीम मिलाकर अच्छी तरह फेंटा जाता है, जिससे इसका टेक्सचर क्रीमी बन सके. इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं और मिश्रण को कंटेनर में डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दिया जाता है. जब आइसक्रीम पूरी तरह सेट हो जाती है, तब उसे निकालकर ऊपर से रंगीन चेरी और अतिरिक्त ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है.
घर पर तैयार यह अमृतसरी मिल्क और ड्राई फ्रूट आइसक्रीम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि शुद्धता के लिहाज से भी बेहतर है. कम सामान और आसान प्रक्रिया के जरिए आप भी इस पंजाबी फ्लेवर का आनंद अपने परिवार के साथ ले सकते हैं. सबसे खास बात इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान होता है और जब आप इसे खाएंगे तो एक ऑथेंटिक फ्रूट का मजा भी आपको मिलेगा.
वहीं, दीपक की दुकान पर आए कस्टमर अमन बताते हैं कि, गोरखपुर में यह मिक्स फ्रूट आइसक्रीम बेहद खास आइटम है. जो इस दुकान पर मिलता है और इसे ऑथेंटिक फ्रूट से तैयार करते हैं, ड्राई फ्रूट और कलरफुल चेरी इसका टेस्ट और इसकी सुंदरता को बढ़ा देता है. शहर में ऐसे कई लोग हैं जो इसे रोज खाना बेहद पसंद करते हैं. हालांकि कुलचे छोले के साथ यह थोड़ा हैवी होता है, लेकिन कई लोग सिर्फ आइसक्रीम खाने ही आते हैं और इसका टेस्ट लेने आते हैं.

