बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में घर बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक को इतना पीटा गया कि उसे घायल अवस्था में पहले पीबीएम अस्पताल और फिर एम्स जोधपुर रैफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने मारपीट के संबंध में दर्ज एफआईआर को हत्या में तब्दील करते हुए तीन महिलाओं सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में करीब 15 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान जोधपुर स्थित एम्स जोधपुर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। कुछ दिन पहले युवक को घर पर बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार शाम को जसरासर में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में अब तक तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। जसरासर के ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर दंड देने की मांग की है।
Source link

