Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचंदौली में व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: सकलडीहा रेलवे स्टेशन से...

चंदौली में व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने दबोचा, सुबह टहलने पर हुआ था विवाद – Chandauli News


रविकांत सिंह | चंदौली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले में व्यापारी ओमप्रकाश सिंह की हत्या के आरोपी बृजेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सकलडीहा कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा। ओमप्रकाश सिंह की हत्या 5 दिसंबर को लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी।

पुलिस जांच के दौरान सकलडीहा रेलवे स्टेशन परिसर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान नोनार गांव निवासी बृजेश यादव के रूप में हुई, जो व्यापारी ओमप्रकाश सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है। आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था।

आरोपी बृजेश यादव ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर की सुबह सड़क पर टहलने को लेकर ओमप्रकाश सिंह से उसका विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद उसने आक्रोशित होकर घर से लाठी लाकर ओमप्रकाश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

5 दिसंबर को सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव के पास व्यापारी ओमप्रकाश सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था और स्थानीय लोग घटना को लेकर कई सवाल उठा रहे थे।

पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी अभियान में सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव, वरुणेन्द्र कुमार राय, लक्ष्मीकांत मिश्र, सतीश कुमार यादव और रोहित कुमार गौड़ शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments