Saturday, October 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचंदौली में 4598 छात्रों को मिली 1.13 करोड़ की छात्रवृत्ति: विधायक...

चंदौली में 4598 छात्रों को मिली 1.13 करोड़ की छात्रवृत्ति: विधायक सुशील सिंह ने बांटे प्रमाण पत्र, सीएम योगी ने किया संबोधित – Chandauli News




चंदौली जिला मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 4598 छात्रों के बैंक खातों में 113.97 लाख रुपए की छात्रवृत्ति डीबीटी के जरिए भेजी गई। कार्यक्रम में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह मौजूद रहे। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया, जिसका लाइव प्रसारण कॉलेज के सभागार में दिखाया गया।
अन्य पिछड़ा वर्ग के 2631 छात्रों को 73.89 लाख रुपए, अनुसूचित जाति के 1155 छात्रों को 15.17 लाख रुपए, अल्पसंख्यक वर्ग के 492 छात्रों को 15.31 लाख और सामान्य वर्ग के 320 छात्रों को 9.02 लाख रुपए मिले। विधायक सुशील सिंह ने छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की पढ़ाई के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साइ और बीएसए सचिन कुमार भी मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments