Friday, August 7, 2026
Homeफूडचाय-कॉफी छोड़िए, सुबह पीजिए हैदराबादी हरीरा, दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे

चाय-कॉफी छोड़िए, सुबह पीजिए हैदराबादी हरीरा, दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे


Last Updated:

Hyderabadi Hareera Recipe: अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जी से भरपूर नाश्ते के साथ करना चाहते हैं, तो हैदराबादी हरीरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह पारंपरिक ड्रिंक गेहूं का आटा, देसी घी, बादाम, दूध, केसर और इलायची जैसी पौष्टिक सामग्री से तैयार किया जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार किया जा सकता है. हरीरा शरीर को ऊर्जा देने, इम्युनिटी मजबूत करने और लंबे समय तक तरोताजा रखने में मददगार माना जाता है. सुबह के नाश्ते में इसका सेवन स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल देता है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. राजधानी हैदराबाद का पारंपरिक खान-पान न केवल अपने नवाबिया जायके और बेमिसाल मसालों के लिए दुनिया भर में मशहूर है बल्कि यहां की रसोई में सेहत का भी खास ख्याल रखा जाता है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत किसी ऐसे नाश्ते से करना चाहते हैं जो न केवल पचने में आसान हो बल्कि दिनभर के लिए भरपूर ऊर्जा और पोषण भी प्रदान करे, तो हैदराबादी हरीरा एक बेहतरीन विकल्प है. यह सदियों पुराना पारंपरिक ड्रिंक स्वाद, सुगंध और सेहत का एक अनोखा संगम है.

हरीरा खास तौर पर शरीर को ताकत देने, इम्युनिटी बढ़ाने और दिमागी थकान को दूर करने के लिए जाना जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री इसे सर्दियों और सुबह के नाश्ते के लिए अत्यधिक पौष्टिक बनाती है. आइए जानते हैं इसे घर पर तैयार करने की बेहद आसान रेसिपी और आवश्यक सामग्री.

ऐसे घर पर बनाएं हैदराबादी हरीरा

हैदराबादी हरीरा बनाने के लिए गेहूं का आटा 2 बड़े चम्मच, देसी घी 2 से 3 बड़े चम्मच, बादाम पाउडर 2 बड़े चम्मच, दूध 2 कप, केसर के चार-पांच धागे, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच और स्वादानुसार ब्राउन शुगर या गुड़ की जरूरत पड़ती है. हरीरा को बनाने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन या पैन में देसी घी गरम करें. अब इसमें गेहूं का आटा डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने और खुशबू आने तक अच्छी तरह भून लें.  जब आटा अच्छे से भुन जाए, तब इसमें बादाम पाउडर मिलाएं और इसे भी आधे मिनट के लिए हल्का सा रोस्ट कर लें.

हरीरा गर्माहट देने साथ शरीर को रखता है तरोताजा

अब पैन में धीरे-धीरे दूध डालते जाएं और दूसरे हाथ से चम्मच से लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण में किसी भी तरह की गुठलियां न बने. मिश्रण में उबाल आने पर इसमें केसर के धागे, हरी इलायची का पाउडर और स्वादानुसार ब्राउन शुगर मिलाएं. धीमी आंच पर इसे 3 से 5 मिनट तक पकने दें, जब तक कि यह थोड़ा क्रीमी और गाढ़ा न हो जाए. इसकी थिकनेस आप अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं. तैयार हैदराबादी हरीरा को गरमा-गरम प्याले में निकालें और सुबह के नाश्ते में इसका आनंद लें. यह न केवल शरीर को गर्माहट देगा, बल्कि आपको लंबे समय तक तरोताजा भी रखेगा.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments