Wednesday, June 10, 2026
Homeफूडचाय, रसगुल्ला और दही बड़ा…सब बन रहा मटके में! गोरखपुर का ये...

चाय, रसगुल्ला और दही बड़ा…सब बन रहा मटके में! गोरखपुर का ये नया फूड कॉन्सेप्ट मचा रहा धूम


Last Updated:

Street Food Gorakhpur: यूपी का गोरखपुर शहर अब खाने-पीने के शौकीनों के लिए नए-नए स्वादों का गढ़ बनता जा रहा है. इन दिनों शहर के मशहूर पर्यटन स्थल ‘नौका विहार’ में एक अनोखा फूड स्टॉल लोगों के बीच खूब चर्चा में है, जहां चाय से लेकर रसगुल्ले और दही बड़े तक, सब कुछ मिट्टी के मटके में तैयार और सर्व किया जा रहा है. मात्र 20 से 50 रुपये के बजट में मिलने वाली इस मटके वाली चाय, देसी घी के रसगुल्ले और पनीर के दही बड़े का स्वाद लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि शाम होते ही यहां चटोरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है.

गोरखपुर: खाने-पीने के शौकीनों के लिए गोरखपुर शहर लगातार नए-नए स्वादों और मजेदार प्रयोगों का केंद्र बनता जा रहा है. यहां हर कुछ दिनों में कोई न कोई ऐसा अनोखा फूड कॉन्सेप्ट आ जाता है, जो सीधे लोगों के दिल और जुबान पर चढ़ जाता है. इन दिनों शहर के सबसे मशहूर पिकनिक स्पॉट ‘नौका विहार’ में एक ऐसा ही स्टॉल लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है, जहां मिलने वाली लगभग हर चीज मिट्टी के मटके के साथ परोसी जाती है. यही वजह है कि नौका विहार घूमने आने वाले लोग इस खास जायके का स्वाद चखे बिना यहां से वापस नहीं लौटते.

मटके का है असली जादू, मिट्टी की खुशबू ने जीता दिल
नौका विहार का यह फूड स्टॉल सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां मिलने वाली मटके वाली चाय, देसी घी के रसगुल्ले और पनीर के दही बड़े ग्राहकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहे हैं. इस दुकान के मालिक बताते हैं कि वे मटके का इस्तेमाल सिर्फ खाना परोसने के लिए नहीं करते. बल्कि यहां कई चीजें सीधे मटके के अंदर ही पकाई जाती हैं, तो कुछ पकवानों को बनने के बाद मटके में रखकर दोबारा गर्म किया जाता है. ऐसा करने से खाने में मिट्टी की एक सौंधी-सौंधी खुशबू और बेहद लाजवाब देसी स्वाद आ जाता है, जो लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है.

मटके वाली कड़क चाय और पनीर के दही बड़े की भारी डिमांड
इस स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ मटके वाली कड़क चाय पीने वालों की रहती है. मिट्टी के बर्तन में पकने की वजह से इस चाय का स्वाद आम दुकानों की चाय से बिल्कुल अलग और मजेदार होता है. चाय के अलावा शुद्ध देसी घी से बने रसगुल्ले और पनीर के दही बड़े भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. आमतौर पर दही बड़े दाल के बनते हैं, लेकिन यहां पनीर और दही का जो अनोखा मेल तैयार किया गया है, वह इस डिश को सबसे जुदा बनाता है.

जेब पर भी नहीं है भारी, ₹20 से ₹50 में फुल मजा
इस दुकान की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां स्वाद के साथ-साथ जेब का भी पूरा ख्याल रखा गया है. यहां मिलने वाली ज्यादातर चीजें मात्र 20 रुपये से लेकर 50 रुपये के बीच मिल जाती हैं. कम कीमत और गजब के स्वाद के कारण ही यहां युवाओं, परिवारों और बाहर से आने वाले पर्यटकों का मेला लगा रहता है. शाम के वक्त जब मौसम सुहाना होता है, तो लोग ठंडी हवाओं के बीच इन गरमा-गरम मटके वाले व्यंजनों का लुत्फ उठाना नहीं भूलते.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments