Tuesday, November 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीचीनी कंपनी ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 200MP कैमरा

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 200MP कैमरा


चीनी ब्रांड Honor ने नई 700 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन मॉडल Honor 700, Honor 700s और Honor 700 Pro पेश किए हैं। ऑनर के ये तीनों फोन डुअल डिस्प्ले पैनल, दमदार कैमरे और बैटरी के साथ आते हैं। इसमें कंपनी ने 200MP कैमरा, 9000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं।

Honor 700, Honor 700 Pro की कीमत

ऑनर 700 को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत CNY 3999 (लगभग 55,600 रुपये) है। वहीं, इसके Pro मॉडल के 12GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4599 (लगभग 64,000 रुपये) है। ये दोनों ही फोन Sky, Pink Mist, Cool White और Blue Tone कलर ऑप्शन में आते हैं। इन दोनों फोन की सेल 27 नवंबर से चीन में शुरू होगी।

Honor ने फोन के साथ G200 टेली-कन्वर्टर टेली लेंस भी लॉन्च किया है, जो 200mm के लेंस से लैस है। इसकी कीमत CNY 899 यानी लगभग 12500 रुपये है। यह टेली-कन्वर्टर लेंस 15x Stage Live Shooting मोड को सपोर्ट करता है। ऑनर 13,500mAh की दमदार बैटरी वाले फोन पर भी काम कर रहा है। चीनी कंपनी का यह फोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Honor 700, Honor 700 Pro के फीचर्स

ऑनर के ये दोनों फोन 6.57 इंच के 1.5K LTPS डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद ही पतले 0.98mm का बेजल दिया है। इन दोनों फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स तक की है। Honor 700 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया है। वहीं, Pro मॉडल में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। ये दोनों ही फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आते हैं।










  Honor 700 Honor 700 Pro
डिस्प्ले 6.57 इंच, 120Hz 6.57 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 12GB + 256GB 12GB + 256GB
कैमरा 200MP + 12MP + 50MP, 50MP 200MP + 12MP + 50MP, 50MP
बैटरी 9000mAh, 80W 9000mAh, 80W, 50W
OS Android 17 Android 17

Honor 700 सीरीज के ये दोनों ही फोन 1/1.56 इंच वाले 200MP के मेन सेंसर के साथ आते हैं। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। फोन का कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन में कंपनी ने 9000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। ये Android 17 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें – Motorola ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments