Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचोरी की मोटरसाइकिल काटकर बेचने वाले शातिर गिरफ्तार: मोबाइल के जरिए...

चोरी की मोटरसाइकिल काटकर बेचने वाले शातिर गिरफ्तार: मोबाइल के जरिए करते थे बाइक चोरी की प्लानिंग, एक ही गांव के हैं सभी आरोपी – Agra News




आगरा में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। यह गिरोह बाइक चोरी कर उन्हें काटकर बेच देता था और मोबाइल के जरिए प्लानिंग करता था। आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल (जिनमें दो चोरी की और एक घटना में इस्तेमाल), पांच मोबाइल फोन और 1350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामला 25 अप्रैल 2026 की रात का है, जब एक व्यक्ति की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले और रेलवे ओवरब्रिज के पास से चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। इसके बाद एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक ही गांव के रहने वाले हैं और मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग पहले मोबाइल के जरिए आपस में प्लानिंग करते थे, फिर सुनसान जगहों पर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक को काटकर उसके पार्ट्स अलग-अलग बेच देते थे, ताकि पहचान न हो सके। गिरोह ने यह भी कबूला कि चोरी की बाइक का इंजन निकालकर एक आरोपी के घर में छिपाया जाता था। बाकी हिस्सों को कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। आरोपियों ने हाल ही में 4-5 दिन पहले भी इसी तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज ठाकुर, मनीष डागर, गोविंद ठाकुर, उदय कुशवाह और आमिर खान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments